प्लेन में पति संग रोमांटिक हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, लोग बोले- 'एक ही सीट बुक है क्या?' एक्ट्रेस ने दिया जवाब

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिनाल खान ने पति संग ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसे देखने के बाद लोग कपल को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन मिनाल ने बड़े ही मजेदार अंदाज में ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

Pakistani actress Minal Khan: मिनाल खान पाकिस्तान का चर्चित नाम है और वहां की खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। वैसे तो मिनाल ने कई सीरियल में काम किया है लेकिन 'इश्क है' से उन्हें काफी अच्छा-खासा फेम मिला है। लेकिन इन दिनों मिनाल एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। ये तस्वीर किसी और की नहीं, बल्कि हसबैंड के साथ उन्हीं की है। मिनाल को इस तस्वीर के चलते तारीफ के साथ-साथ ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ रहा है। लेकिन एक्ट्रेस भी कम नहीं हैं। उन्हें अच्छी तरह पता है कि ट्रोल्स को जवाब कैसे देना है। फिलहाल एक कमेंट का जवाब मिनाल ने कुछ इस अंदाज में दिया है कि ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रोमांटिक हुईं मिनाल

रोमांटिक हुईं मिनाल

मिनाल इन दिनों पति के साथ काफी अच्छा टाइम स्पेंट कर रही हैं और इस बात का सबूत उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट है। पति के साथ एक्ट्रेस ने कोजी होकर कुछ तस्वीरें खिंचवाई हैं और उन्हीं तस्वीरों में से एक को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। लेकिन ट्रोल्स ने ये मौका गंवाया नहीं और एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल करने लगे।

तस्वीर देख भड़क उठे लोग

तस्वीर देख भड़क उठे लोग

एक शख्स ने मिनाल और उनके पति का मजाक उड़ाते हुए लिखा कि दूसरी टिकट भी बुक करवा लेते ताकि मिाल बाजी आराम से बैठकर जा सकतीं। वहीं एक ने लिखा कि क्या साथ वाली सीट पर कांटे लगे हैं? वहीं एक ने लिखा कि क्या पैसे कम पड़ गए हैं, जो एक ही सीट करवाई?

मिनाल ने दिया करारा जवाब

मिनाल ने दिया करारा जवाब

लोग इस तरह कपल की तस्वीर देखकर कमेंट करने लगे। लेकिन मिनाल चुप नहीं बैठीं और एक्ट्रेस ने भी ट्रोल्स को मजे मजे में जवाब दे डाला। दरअसल, एक यूजर ने जब कहा कि क्या पैसे कम पड़ गए, जो एक ही सीट करवाई, तो एक्ट्रेस ने फनी अंदाज में कहा कि हां बहुत महंगाई हो गई है। लॉलीवुडस्पार्कऑफिशियल ने अपने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर किया है।

वायरल हुआ मिनाल का जवाब

वायरल हुआ मिनाल का जवाब

देखते ही देखते एक्ट्रेस का ये मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। लोगों को मिनाल का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस ने काफी फनी तरीके से यूजर को जवाब दिया है।

लोगों को नहीं भायी कपल की तस्वीर

लोगों को नहीं भायी कपल की तस्वीर

मिनाल ने अपने पति संग ये रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन लगता है लोगों को कपल का ये अंदाज पसंद नहीं आ रहा है। कई लोग उनके इस तरह तस्वीर खिंचवाने को चीज हरकत बता रहे हैं, तो कई लोग इस तरह की तस्वीर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शेयर करने को गलत बता रहे हैं।

मिनाल को नहीं पड़ता ट्रोल्स से फर्क

मिनाल को नहीं पड़ता ट्रोल्स से फर्क

ये पहली बार नहीं है कि मिनाल को उनकी किसी तस्वीर को लेकर ट्रोल होना पड़ा हो। इससे पहले भी एक्ट्रेस कई दफा अपनी तस्वीर पोस्ट कर ट्रोलर्स का शिकार हो चुकी हैं। लेकिन मिनाल को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता और एक्ट्रेस ट्रोल्स को कभी सीरियसली नहीं लेतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+