'ना उन्हें आती एक्टिंग ना ही वो हैंडसम', शाहरुख खान को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने दिया विवादित बयान

Mahnoor Baloch On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई सारी सुपरहिट फिल्में दीं। देश ही नहीं बल्कि विदेश भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में कोई उनको लेकर विवादित बयान दे तो सोशल मीडिया पर बवाल मच जाता है। ऐसा ही कुछ पाकिस्तानी एक्ट्रेस महनूर बलोच के साथ हुआ।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने शाहरुख खान को लेकर दिया ऐसा बयान
दरअसल, पाकिस्तानी एक्ट्रेस महनूर बलोच ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किसी अभिनेता के पर्सनालिटी और चार्म को लेकर बयान दिया। उन्होंने शाहरुख खान का उदाहरण देते हुए कहा कि, शाहरुख की पर्सनालिटी काफी अच्छी है। लेकिन अगर लुक्स की बात करें तो बिल्कुल भी हैंडसम नहीं लगते।

Shah Rukh Khan

शाहरुख को नहीं आती एक्टिंग
इसके बाद महनूर ने आगे कहा, उनकी पर्सनालिटी और औरा बहुत स्ट्रॉन्ग है जिसकी वजह से वह अच्छे लगते हैं। उनका और है लेकिन और भी कई खूबसूरत लोग हैं, जिनका औरा नहीं है तो उन्हें कोई नोटिस नहीं करता है। महनूर यहीं नहीं रूकी उन्होंने शाहरुख को लेकर इसके बाद कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल
महनूर ने आगे कहा कि, 'शाहरुख खान के बारे में मेरी राय यह है कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती। बल्कि वो एक बेहतरीन बिजनेसमैन हैं, वो अपनी मार्केटिंग अच्छे से करना जानते हैं। हो सकता है कि मेरी इस बात से उनके लाखों फैंस असहमत हों। लेकिन यह सच है कि ऐसे कई अच्छे एक्टर्स हैं, जो शाहरुख जितने सक्सेसफुल नहीं हैं।' खैर महनूर के इस कमेंट के बाद शाहरुख के फैंस आगबबूला हो गए और एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+