Sadia Khan: आर्यन खान संग डेटिंग की खबरों पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बताई रिश्ते की सच्चाई

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान संग आर्यन खान की डेटिंग की खबरों ने खूब तूल पकड़ा। अब एक्ट्रेस ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाया है।

Sadia Khan and Aaryan Khan

Sadia Khan Breaks Silence: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान कुछ समय से अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों न्यू ईयर पार्टी में नोरा फतेही और आर्यन की एक ही स्पॉट पर तस्वीरें वायरल होने के बाद दोनों के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में रही थीं। इसके कुछ ही समय बाद आर्यन खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान की सेल्फी जमकर चर्चा में रही। इस फोटो के वायरल होने के बाद फिर लोग ये कयास लगाने लगे कि आर्यन खान सादिया को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब इन सब कयासों पर खुद पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने विराम लगाया है और फैंस के सामने सच्चाई रखी है।

आर्यन खान संग वायरल हुई थी तस्वीर

आर्यन खान संग वायरल हुई थी तस्वीर

आर्यन खान के साथ ये तस्वीर खुद पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान ने शेयर की थी। फोटो के वायरल होने के बाद दोनों के डेटिंग की खबरों की हवाएं उड़ने लगीं। फैंस कयास लगाने लगे कि आर्यन और सादिया दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब खुद सादिया ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाया है।

क्या बोलीं सादिया खान?

UAE City Times संग बातचीत में सादिया ने कहा कि ये बहुत अजीब है कि लोग इस तरह की बातें बनाते हैं। मेरे और आर्यन के बारे में लोग ऐसी बातें कर रहे हैं, जबकि वे कुछ जानते भी नहीं। खबर के नाम पर इन सभी बातों पर कुछ तो लिमिट होनी चाहिए।

'मैं अकेली नहीं हूं जिसने...'

सादिया ने न्यू ईयर पार्टी के बारे में भी बात की, जहां आर्यन खान संग उनकी तस्वीर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस ने कहा कि पार्टी में वे और सितारों से भी मिलीं और उनके साथ भी तस्वीरे खिंचवाईं। इसका ये मतलब नहीं कि हम डेट कर रहे हैं। मैं अकेली नहीं हूं जिसने आर्यन खान के साथ तस्वीर खिंचाई। और भी लोग हैं, जिन्होंने आर्यन संग तस्वीर ली और पोस्ट भी की। लेकिन मैं अकेली हूं, जिसकी फोटो देखकर ऐसे कयास लगाने लगे।

सभी अफवाहों पर लगाया विराम

सादिया ने अपने और आर्यन खान के रिलेशनशिप के कयासों पर विराम लगा दिया। मैं सभी अफवाहों पर विराम लगाती हूं। आर्यन खान बेहद अच्छे स्वभाव के हैं। हमारे बारे में ऐसी बातें करना बंद करिये। आपको प्यार और रिस्पेक्ट।

नोरा संग थे डेटिंग के चर्चे

नोरा संग थे डेटिंग के चर्चे

बताते चलें कि न सिर्फ पाकिस्तानी एक्ट्रेस, बल्कि नोरा फतेही संग भी आर्यन खान के रिलेशनशिप की चर्चा जमकर रही। हालांकि, नोरा फतेही ने आर्यन संग डेटिंग की खबरों पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है। नोरा ने इस बारे में खुलकर कुछ भी नहीं कहा है।

Recommended Video

      ShahRukh Khan के बेटे Aryan Khan और Nora Fatehi के बीच क्या Affair चल रहा है | वनइंडिया हिंदी |*News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+