Pahalgam Attack: 'पाकिस्तान के खिलाफ हो सीधा एक्शन', मुकेश खन्ना ने पीएम मोदी से कर दी ऐसी रिक्वेस्ट

Pahalgam Attack Mukesh Khanna To PM Narendra Modi: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। गत 22 अप्रैल 2025 को हुई घटना में 28 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।

पहलगाम अटैक को लेकर मुकेश खन्ना का बयान
वहीं आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस अटैक के बाद शोक जता रहे हैं और इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर और फिल्ममेकर मुकेश खन्ना ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर हमले के बारे में खुलकर बात की है।

Pahalgam Attack Mukesh Khanna

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जमकर निंदा की

मुकेश खन्ना ने वीडियो में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जमकर निंदा की है। उन्होंने अपने वीडियो में इस हमले को कायरतापूर्ण करार देते हुए कहा है कि आतंकवाद देश की एकता और शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

'आतंकवाद के खिलाफ और सख्त कदम उठाने की मांग'

सिर्फ इतना ही नहीं मुकेश खन्ना ने मोदी सरकार से आतंकवाद के खिलाफ और सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने इस हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी है और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई है।

'समाज को जागरूक होने की जरूरत है'

-मुकेश खन्ना ने अपने वीडियो में कहा है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए समाज को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वह देश की सुरक्षा और एकता के लिए सकारात्मक योगदान दें।

=मुकेश खन्ना ने कहा है कि आतंकवाद किसी धर्म या समुदाय से नहीं जुड़ा, बल्कि ये मानवता के खिलाफ एक जघन्य अपराध है। उन्होंने सरकार से सीमा पार से होने वाली घुसपैठ को कंट्रोल करने की मांग की है। मुकेश खन्ना ने इस हमले को क्षेत्र की शांति भंग करने की साजिश बताया।

पहलगाम हमले को लेकर भड़के मुकेश खन्ना

-मुकेश खन्ना ने वीडियो में कहा है- कुछ ही घंटों पहले मैंने कल के पहलगाम के नरसंहार पर अपनी एक वीडियो डाली थी, उसमें मैंने एक जगह कहा था कि ये आतंकवाद जो होते हैं, आतंकवादी होते हैं, इनका कोई न तो जात होता है न ही धर्म होता है। वह सिर्फ पैसों के लिए काम करते हैं। फंडिंग के लिए काम करते हैं।

-मुकेश खन्ना ने आगे कहा है- मैं इस स्टेटमेंट को वापस लेना चाहूंगा क्योंकि मुझे एहसास हुआ है कि विक्टिम्स के परिवार वालों ने जिन वारदातों को बताया है कि ये कैसे घटा है, जगह-जगह ये बात मालूम पड़ी है कि वो लोग आकर पूछ रहे थे कि तुम कौन हो, हिंदू हो कि मुस्लिम हो और जानने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि ये मुस्लिम नहीं है तो मार दो। इसका मतलब क्या हुआ?

'पाकिस्तान के खिलाफ सीधा एक्शन लेने की जरूरत'

-मुकेश खन्ना ने कहा- मैं ये बोलना चाहता हूं कि आतंकवाद जो आजकल चल रहा है हमारे देश में, उसकी एक जात है। वो एक धर्म है। वो दूसरे धर्म के खिलाफ एक्शन ले रहा है, तो ये डेफिनेटली पाकिस्तान की तरफ से आया है। मुझे खुशी है कि जो ढाई घंटे की मीटिंग में मोदी जी, अमित शाह जी ने और सब लोगों ने मिलकर लोगों की रक्षा के लिए जो एक बहुत बड़ा डिसीजन लिया है, वो सीधा पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं। मैं उनके साथ हूं एक्शन लीजिए।

-मुकेश खन्ना ने कहा- मिलिट्री एक्शन लेना हो तो मिलिट्री एक्शन लीजिए, आप बहुत सक्षम हैं। बंद कर दीजिए उनके इस तरह की हरकतों को, क्योंकि हम लोग बहुत सॉफ्टली ले रहे हैं उनको। उनके ऊपर अटैक कीजिए। ये बात प्रूव हो गई है कि ये आतंकवाद कौन फैला रहा है, कहां से फैल रहा है और इसमें एक धर्म वाले दूसरे धर्म के खिलाफ बोल रहे हैं, ये क्लियर हो गया है।

मुकेश खन्ना ने पीएम मोदी से की ऐसी गुजारिश

मुकेश खन्ना ने कहा- आज मैं यही कहूंगा कि ये हमारे हिंदू धर्म के ऊपर अटैक है इसका जवाब दिया जाना चाहिए, तो मोदी जी और इनके पूरे सरकार को मैं कहूंगा कि आगे बढ़िए और पाकिस्तान के खिलाफ एक वन टाइम हार्ड एक्शन लीजिए, जिससे इस तरह के इनफिल्ट्रेशन आतंकवादियों का घुसना बंद हो जाए। बहुत छोटे हैं हमसे ये। कहां हिंदुस्तान है, कहां पाकिस्तान है। मिलिट्री लेकर अटैक कीजिए और वंस फॉर ऑल इस चीज को खत्म कर दीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+