पहलगाम अटैक ने आमिर खान का किया ऐसा हाल, नहीं निकले घर से, एक्टर की टीम ने बताई ये बड़ी बात

Aamir Khan On Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स अपना अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

पहलगाम अटैक पर क्या बोले आमिर खान?
बॉलीवुड के फेमस सिगंर अरिजीत सिंह और रैपर बादशाह ने इस घटना से आहत होकर अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया है। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी अपनी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हुए।

Aamir Khan

'अंदाज अपना अपना' की स्पेशल स्क्रीनिंग में नहीं पहुंचे आमिर खान

आपको बता दें कि आमिर खान और सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'अंदाज अपना अपना' आज यानी 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में री-रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म के स्टार्स और क्रू मेंबर्स के लिए मूवी की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी लेकिन लीड हीरो आमिर खान ने इससे दूरी बनाई रखी।

पहलगाम आतंकी हमले ने आमिर खान को किया प्रभावित

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुभाष के झा ने कहा कि आमिर खान ने इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई में फिल्म 'अंदाज अपना अपना' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी लेकिन पहलगाम अटैक के चलते उन्होंने इसमें हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। सुभाष के झा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर एक्टर जो भी पढ़ रहे हैं, उससे उन्हें दुख पहुंचा है। वह निर्दोष लोगों की हत्या होने से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

आमिर खान की टीम की तरफ से दिया गया था ऐसा रिएक्शन

-डायरेक्टर के अनुसार आमिर खान का कहना है कि वह इस घटना से काफी प्रभावित हुए हैं। इसी वजह से उन्होंने अंदाज अपना अपना की स्पेशल स्क्रीनिंग में न जाने का फैसला किया था। डायरेक्टर के अनुसार पहलगाम घटना ने उन्हें इतना आहत किया है कि वह स्क्रीनिंग में जाने की हालत में ही नहीं थे।

-आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से बॉलीवुड स्टार्स इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। आमिर खान की प्रोडक्शन टीम की ओर से भी हमले की निंदा की गई थी। वहीं सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, रवीना टंडन, जैसे कलाकारों ने भी इस घटना पर अपना गुस्सा दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+