पद्मिनी कोल्हापुरे ने प्रिंस चार्ल्स के साथ सरेआम की थी ये हरकत, तस्वीर हो रही है वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने एक बार प्रिंस चार्ल्स को सरेआम किस किया था और ब्रिटेन में उन्हें 'प्रिंस चार्ल्स को किस करने वाली महिला' के रूप में पहचाना जाने लगा था।
मुंबई, 9 सितंबरः यूनाइटेड किंगडम में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके बेटे, प्रिंस चार्ल्स, अब यूके के राजा हैं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की खबर के बाद से ही प्रिंस चार्ल्स सुर्खियों में छा गए हैं। विश्व के हर कोने में उनको लेकर चर्चाएं हो रही हैं। लेकिन बहुत से लोगों को ये बात याद ही नहीं होगी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने एक बार प्रिंस चार्ल्स को सरेआम किस किया था और ब्रिटेन में उन्हें 'प्रिंस चार्ल्स को किस करने वाली महिला' के रूप में पहचाना जाने लगा था।

प्रिंस चार्ल्स के गले में माला डालकर किया किस
पद्मिनी कोल्हापुरे ने साल 1981 में अपनी फिल्म 'आहिस्ता आहिस्ता' के सेट पर प्रिंस चार्ल्स का अभिवादन किया था, जहां उन्होंने अचानक से प्रिंस चार्ल्स के गालों पर किस कर लिया था। एक्ट्रेस पद्मिनी ने प्रिंस चार्ल्स के गले में एक माला डाली थी और अचानक से उनके गाल पर किस कर जोर से हंसने लगी थीं।
प्रिंस को किस करने की घटना हुई वायरल
उन्होंने कहा- यह एक किस भारत और ब्रिटेन में सुर्खियां बटोरने के लिए काफी था। इस घटना ने हर जगह सुर्खियां बटोरीं। साल 2007 में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा था- यह सिर्फ गाल पर एक चोंच थी ... मीडिया इसे कहीं और ले गई। यह कोई बड़ी बात नहीं थी।
पद्मिनी बनीं राजा को किस करने वाली महिला
पद्मिनी कोल्हापुरे ने बाद में खुलासा किया कि अब वह राजा को किस करने वाली महिला के रूप में जानी जाती हैं। साल 2013 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था- प्रिंस चार्ल्स मुंबई का दौरा करने पहुंचे थे और मुझे नहीं पता कि क्यों उन्होंने सोचा कि वह फिल्म की शूटिंग देखना चाहते हैं। उस वक्त हम राजकमल स्टूडियो में फिल्म 'आहिस्ता आहिस्ता' की शूटिंग कर रहे थे।

फिल्म की शूटिंग देखने आए थे प्रिंस चार्ल्स
उन्होंने आगे बताया- शशिकला जी ने उनकी भारतीय संस्कृति के तहत आरती की और मैंने उनके गाल पर किस कर उनका अभिवादन किया। लेकिन उन दिनों यह बहुत बड़ी बात हो गई थी। मुझे याद है कि मैं छुट्टी मनाने लंदन गई थी और किसी ब्रिटिश इमिग्रेशन अधिकारी ने मुझसे पूछा था- क्या तुम वही व्यक्ति हो जिसने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था? मैं ये बात सुनकर शर्मिंदा हो गई थी।
90 के दशक की पावरफुल हीरोइनी थी पद्मिनी कोल्हापुरे
आपको बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरे बॉलीवुड की सक्सेसफुल हीरोइनों में से एक हैं। वह 90 के दशक की शुरुआत में अपने करियर के शीर्ष पर थीं। फिल्म 'आहिस्ता आहिस्ता' में उनके साथ एक्टर शम्मी कपूर, नंदा, कुणाल कपूर और शशिकला भी नजर आए थे।
-
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका, Raaka का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्टर का दिखा खूंखार रूप -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Shilpi Raj के नए गाने में 'LPG सिलेंडर' ने मचाई धूम, 'प्राइवेट बलमुआ' का दिखा जलवा, आज ही सुनें ये गाना -
Salman Khan का सपोर्ट मिलते ही क्यों पलटे Rajpal Yadav? सौरभ द्विवेदी पर कही ये बड़ी बात, नाराज होंगे भाईजान? -
Monalisa Honeymoon Video: मोनालिसा के हनीमून वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, मुस्लिम पति संग ये क्या किया? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 20: 'धुरंधर 2' का जलवा जारी, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, 20वें दिन की इतनी कमाई -
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने देखी Dhurandhar 2, फिर दिया ये Review, रणवीर सिंह पर कही बड़ी बात -
'मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी?












Click it and Unblock the Notifications