Padam Awards 2026: दिवंगत एक्टर धमेंद्र मरणोपरांत पद्म विभूषण से होंगे सम्मानित
Padam Awards 2026: केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने रविवार को साल 2026 के पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है। ये पुरस्कार भारत के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक है। जो ऐसे व्यक्तियों को दिए जाते हैं जिन्होंने कला, साहित्य, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक जीवन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाज पर गहरा और स्थायी प्रभाव डाला है।
मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों को स्वीकृति दी है। इसमें दो संयुक्त पुरस्कार भी शामिल हैं, जिन्हें एक ही सम्मान के रूप में गिना गया है। इस वर्ष पाँच व्यक्तियों को पद्म विभूषण, तेरह को पद्म भूषण और 113 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

लेजेंड एक्टर धमेंद्र को पद्म विभूषण सम्मान
पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया जा रहा है। हिंदी सिनेमा के अनमोल सितारे धमेंद्र ने 1960 के दशक से लेकर हाल ही तक उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में कीं, और हर किरदार में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाया। अभिनय की बात करें तो रोमांटिक रोल से लेकर खतरनाक एक्शन तक, वो सब कर सकते थे और अपने सारे स्टंट खुद करते थे।
1997 में मिला था लाइफलाइम अचीवमेंट अवार्ड
दिवंगत धमेंद्र को 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिल था। भारत के सबसे लोकप्रिय एक्टर रहे एक्टर धमेंद्र ने सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, राजनीति में भी कदम रखा और 2004 से 2009 तक भाजपा सांसद रहे। उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल व बॉबी देओल भी बड़े कलाकार हैं साथ ही हेमामालिनी सांसद भी हैं।
एक्शन किंग धमेंद्र
धमेंद्र को लोग 'ही-मैन' और 'एक्शन किंग' के नाम से जानते थे। इसके अलावा उनकी शायरी और उर्दू से मोहब्बत, और बेहद सादगी भरा व्यक्तित्व उन्हें आम सितारों से अलग बनाता था। वो सिर्फ बड़े स्क्रीन के हीरो नहीं, बल्कि दिलों में भी हमेशा जिंदा रहेंगे।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications