भारतीय डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म Writing With Fire को 94th Oscar में मिली एंट्री, 27 मार्च को घोषित होंगे नतीजे

मुंबई। 94वें ऑस्कर समारोह के लिए एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने 10 कैटेगरी की फिल्मों की लिस्ट की घोषणा की। इसमें साल 2022 अकादमी पुरस्कारों में अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म में भारत की Pebbles बाहर हो गई है। वहीं भारतीय डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म Writing With Fire अगले राउंड में पहुंच चुकी है। बता दें कि रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष की लिखी हुई यह फिल्म एक दलित महिला द्वारा संचालित एक समाचार पत्र के बारे में है।

oscars 94th writing with fire documentary film category

Writing With Fire को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में चुना गया है। इसके अलावा आरजे कटलर द्वारा निर्मित The World's a Little Blurry को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। बता दें कि 94वें अकादम पुरस्कारों में 15 डॉक्यूमेंट्री फिल्में आगे गई हैं। इस कैटेगरी में 137 फिल्मों को शामिल किया गया था। अकदामी ने अवॉर्ड के लिए अन्य 8 श्रेणियों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

इसमें डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट, मेकअप, हेयरस्टाइलिंग, म्यूजिक (ओरिजनल स्कोर), एनिमेटेड शॉर्ट फिल्में, लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म, साउंड और विजुअल एफेक्ट्स में नॉमिनेशन की घोषणा हो गई है। आखिरी नॉमिनेशन 8 फरवरी 2022 को किया जाएगा और 27 मार्च 2022 को सेरेमनी में अवॉर्ड की घोषणा की जाएगी।

Recommended Video

    Sridevi की हमशक्ल ने इंटरनेट पर मचाई हलचल, आप भी हो जाएंगे दंग | वनइंडिया हिंदी

    एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 94वें ऑस्कर के म्यूजिक कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्टेड गायकों के नाम की घोषणा की है। इस लिस्ट में लगभग 15 गानों को शामिल किया गया है जिसमें कुछ बड़े स्टार्स हैं जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस लिस्ट में बियॉन्से, जे- जेड, एरियाना ग्रांडे और बिली इलिश जैसे कई कैलाकार के गानों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। बता दें कि हॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कपल बियॉन्से और जे जेड को अपने- अपने गाने के लिए नॉमिनेट किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+