Oscars 2026 Nominations: भारत को लगा झटका, 'होमबाउंड' हुई बाहर, Sinners ने रचा इतिहास, देखें पूरी लिस्ट
Oscars 2026 Nominations: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर्स 2026) के नॉमिनेशन्स का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। हालांकि भारत के लिए ये मौका निराशाजनक साबित हुआ है। निर्देशक नीरज घेवान की फिल्म 'होमबाउंड' बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की फाइनल टॉप-5 लिस्ट में जगह बनाने में असफल रही है।
ऑस्कर्स 2026 के नॉमिनेशन्स का आधिकारिक ऐलान
जानकारी के अनुसार फिल्म 'होमबाउंड' को भारत की ओर से ऑस्कर्स 2026 के लिए आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजा गया था। ये फिल्म पहले ही टॉप-15 शॉर्टलिस्ट में जगह बना चुकी थी, जिससे उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं।

भारतीय फिल्म 'होमबाउंड' ऑस्कर 2026 से हुई बाहर
लेकिन अब जब फाइनल नॉमिनेशन्स सामने आए हैं तो ये साफ हो गया है कि 'होमबाउंड' टॉप-5 में अपनी जगह नहीं बना सकी है। इसके साथ ही भारत का इस साल ऑस्कर जीतने का सपना भी टूट गया है।
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में कड़ा मुकाबला
ऑस्कर्स 2026 की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में दुनिया भर की चर्चित फिल्मों ने जगह बनाई थी जिनमें शामिल हैं-
अर्जेंटीना- बेलेन
ब्राजील- द सीक्रेट एजेंट
फ्रांस- इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट
जर्मनी- साउंड ऑफ फॉलिंग
इराक- द प्रेसिडेंट्स केक
जापान- कोकुहो
जॉर्डन- ऑल दैट्स लेफ्ट ऑफ यू
नॉर्वे- सेंटीमेंटल वैल्यू
फिलिस्तीन- फिलिस्तीन 36
साउथ कोरिया- नो अदर चॉइस
स्पेन- सिरात
स्विट्जरलैंड- लेट शिफ्ट
ताइवान- लेफ्ट-हैंडेड गर्ल
ट्यूनीशिया- द वॉइस ऑफ हिंद रजब
ऑस्कर्स 2026 में 'Sinners' का दबदबा
इस बार ऑस्कर्स में सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म 'Sinners' (सिनर्स) की हो रही है। इस फिल्म ने कुल 16 नॉमिनेशन्स हासिल कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही 'Sinners' ने 'टाइटैनिक' और 'ला ला लैंड' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्हें अपने समय में 14-14 नॉमिनेशन्स मिले थे। अब 'Sinners' ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म बन चुकी है।
इन सितारों ने किया नॉमिनेशन्स का ऐलान
ऑस्कर्स 2026 के नॉमिनेशन्स की घोषणा अभिनेता डेनियल ब्रूक्स और लुईस पुलमैन ने की। दोनों सितारों ने अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट हुई फिल्मों और कलाकारों के नामों से पर्दा उठाया।जानें किसे किस कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है-
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 नॉमिनेशन लिस्ट:
बेस्ट एक्टर
टिमोथी चालमेट- मार्टी सुप्रीम (A24)
लियोनार्डो डिकैप्रियो- वन बैटल आफ्टर अनदर (वार्नर ब्रदर्स)
ईथन हॉक- ब्लू मून (सोनी पिक्चर्स क्लासिक्स)
माइकल बी. जॉर्डन- सिनर्स (वार्नर ब्रदर्स)
वैगनर मौरा- द सीक्रेट एजेंट (नियॉन)
बेस्ट एक्ट्रेस
जेसी बकले- हैमनेट (फोकस फीचर्स)
रोज़ बर्न- इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू (A24)
केट हडसन- सॉन्ग संग ब्लू (फोकस फीचर्स)
रेनेट रेन्सवे- सेंटिमेंटल वैल्यू (नियोन)
एम्मा स्टोन- बुगोनिया (फोकस फीचर्स)
बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल
एले फैनिंग (सेंटिमेंटल वैल्यू)
इंग्गा इब्सडॉटर लिलियास (सेंटिमेंटल वैल्यू)
एमी मैडिगन (वेपन्स)
वुन्मी मोसाकू (सिनर्स)
टेयाना टेलर (वन बैटल आफ्टर अनदर)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल
बेनीसियो डेल टोरो- वन बैटल आफ्टर अनदर (वार्नर ब्रदर्स)
जैकब एलोर्डी- फ्रेंकस्टीन (नेटफ्लिक्स)
डेनरॉय लिंडो- सिनर्स (वार्नर ब्रदर्स)
शॉन पेन- वन बैटल आफ्टर अनदर (वार्नर ब्रदर्स)
स्टेलन स्कार्सगार्ड- सेंटीमेंटल वैल्यू (नियोन)
बेस्ट डायरेक्टर
हैमनेट (फोकस फीचर्स)- क्लो झाओ
मार्टी सुप्रीम (A24)- जोश सफ्डी
वन बैटल आफ्टर अनदर (वार्नर ब्रदर्स)- पॉल थॉमस एंडरसन
सेंटिमेंटल वैल्यू (नियोन)- जोआकिम ट्रायर
सिनर्स (वार्नर ब्रदर्स)- रयान कूगलर
बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले (सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा)
बुगोनिया (फोकस फीचर्स)- विल ट्रेसी
फ्रेंकस्टीन (नेटफ्लिक्स)- गुइलेर्मो डेल टोरो
हैमनेट (फोकस फीचर्स)- क्लो झाओ और मैगी ओ'फारेल
वन बैटल आफ्टर अनदर (वार्नर ब्रदर्स)- पॉल थॉमस एंडरसन
ट्रेन ड्रीम्स (नेटफ्लिक्स)- क्लिंट बेंटले और ग्रेग क्वेडर
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले
ब्लू मून (सोनी पिक्चर्स क्लासिक्स)- रॉबर्ट कैप्लो
इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट (नियोन)- जाफर पनाही, नादेर सैवर, शादमेहर रास्टिन, मेहदी महमूदियन
मार्टी सुप्रीम (A24)- रोनाल्ड ब्रोंस्टीन और जोश सफ्डी
सेंटिमेंटल वैल्यू (नियोन)- एस्किल वोग्ट और जोआचिम ट्रायर
सिनर्स (वार्नर ब्रदर्स)- रयान कूगलर
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म
द सीक्रेट एजेंट ब्राजील
इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट
फ्रांस
सेंटिमेंटल वैल्यू
नॉर्वे
सिरात
स्पेन
द वॉयस ऑफ हिंद रजबी
ट्यूनीशिया
बेस्ट एनिमेटेड फीचर
आर्को (नियॉन)- यूगो बिएनवेनु, फेलिक्स डी गिवरी, सोफी मास और नताली पोर्टमैन
एलियो (वॉल्ट डिज्नी)- मैडलिन शराफियन, डोमी शी, एड्रियन मोलिना और मैरी एलिस ड्रम
केपॉप डेमन हंटर्स (नेटफ्लिक्स)- मैगी कांग, क्रिस एपेलहंस और मिशेल एल.एम. वोंग
लिटिल एमेली या द कैरेक्टर ऑफ रेन (जीकिड्स)- मैलिस वलाडे, लियान-चो हान,निडिया सैंटियागो और हेनरी मैगलन
जूटोपिया 2 (वॉल्ट डिज्नी)- जेरेड बुश, बायरन हॉवर्ड और यवेट मेरिनो
लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म
बुचर्स स्टेन
मेयर लेविंसन-ब्लाउंट एंड ओरॉन कास्पी
ए फ्रेंड ऑफ डोरोथी
ली नाइट एंड जेम्स डीन
जेन ऑस्टेन पीरियड ड्रामा
जूलिया एक्स एंड स्टीव पिंडर
द सिंगर्स
सैम ए. डेविस एंड जैक पियाट
टू पिपल एक्सचेंजिंग सलाइवा
एलेक्जेंडर सिंह एंड नताली मुस्टियाटा
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर
बुगोनिया
जर्स्किन फेंड्रिक्स
फ्रेंकस्टीन
एलेक्जेंडर डेसप्लेट
हैमनेट
मैक्स रिचटर
वन बैटल आफ्टर अनदर
जॉनी ग्रीनवुड
सिनर्स
लुडविग गोरान्सन
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग
फ्रेंकस्टीन- माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल और सियोना फुरे
कोकुहो- क्योको टोयोकावा, नाओमी हिबिनो और तादाशी निशिमात्सु
सिनर्स- केन डियाज, माइक फॉन्टेन और शुनिका टेरी
द स्मैशिंग मशीन- काजू हिरो, ग्लेन ग्रिफिन और ब्योर्न रेहेबीन
द अग्ली स्टेपसिस्टर- थॉमस फोल्डबर्ग और ऐनी कैथरीन सॉरबर्ग
बेस्ट कास्टिंग
हैमनेट
मार्टी सुप्रीम
वन बैटल आफ्टर अनदर
द सीक्रेट एजेंट
सिनर्स
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
अवतार: फायर एंड ऐश
फ्रेंकस्टीन
हैमनेट
मार्टी सुप्रीम
सिनर्स
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग
डियर मी- डायने वॉरेन: रेलेंटलेस
गोल्डन- केपॉप डेमन हंटर्स
हाईएस्ट 2 लोएस्ट- हाईएस्ट 2 लोएस्ट
आई लाइड टू यू- सिनर्स
स्वीट ड्रीम्स ऑफ जॉय- विवा वर्डी!
ट्रेन ड्रीम्स- ट्रेन ड्रीम्स
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर
द अलबामा सॉल्यूशन
कम सी मी इन द गुड लाइट
कटिंग थ्रू रॉक्स
मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
द परफेक्ट नेबर
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट
ऑल द एम्प्टी रूम्स
आर्म्ड ओनली विद ए कैमरा: द लाइफ एंड डेथ ऑफ ब्रेंट रेनॉड
चिल्ड्रन नो मोर: वर एंड आर गॉन
द डेविल इज बिजी
परफेक्टली ए स्ट्रेंजनेस
बेस्ट फिल्म एडिटिंग
F1- स्टीफन मिरियोन
मार्टी सुप्रीम- रोनाल्ड ब्रोंस्टीन और जोश सफ्डी
वन बैटल आफ्टर अनदर- एंडी जुर्गेनसेन
सेंटिमेंटल वैल्यू- ओलिवियर बुग्गे कुट्टे
सिनर्स- माइकल शॉवर
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
फ्रेंकस्टीन- तमारा डेवेरेल
हैमनेट- फियोना क्रॉम्बी
मार्टी सुप्रीम- जैक फिस्क
वन बैटल आफ्टर अनदर- फ्लोरेंसिया मार्टिन
सिनर्स- हन्ना बीचलर
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
फ्रेंकस्टीन (नेटफ्लिक्स)- डैन लॉस्टसेन
मार्टी सुप्रीम (A24)- डेरियस खोंडजी
वन बैटल आफ्टर अनदर (वार्नर ब्रदर्स)- माइकल बॉमन
सिनर्स (वार्नर ब्रदर्स)- ऑटम ड्यूराल्ड अर्कापॉ
ट्रेन ड्रीम्स (नेटफ्लिक्स)- एडोल्फो वेलोसो
बेस्ट साउंड
F1
फ्रेंकस्टीन
एक के बाद एक लड़ाई
सिनर्स
सिरात
ट्रेन ड्रीम्स
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स
अवतार: फायर एंड ऐश
F1
जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ
द लॉस्ट बस
सिनर्स
-
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications