ऑस्कर विनर प्रोड्यूसर ने सलमान खान को लिया आड़े हांथ, सरेआम बोलीं- 'मैं उन्हें जानती भी'

Guneet Monga: फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा 'द एलीफेंट विस्पररर्स' के लिए ऑस्कर जीता था। फिल्म मेकिंग में उनका लंबा अनुभव है। करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में प्रोड्यूस की हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के तीनों खानों- Shah Rukh Khan, Aamir khan और Salman Khan के बारे में अपनी राय शेयर की। उन्होंने खुलासा किया कि शाहरुख खान उनके बचपन के क्रश रहे हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर वह मुंबई आई थीं। गुनीत ने कहा, "शाहरुख ने मुझे सपने देखने और उन्हें पूरा करने की हिम्मत दी। मैं उन्हीं के कारण फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनी।"

Oscar winner Guneet Monga

जब उनसे पूछा गया कि तीनों खानों में किसके साथ वह काम करना चाहेंगी, तो गुनीत ने आमिर खान का नाम सबसे ऊपर रखा। उन्होंने बताया कि आमिर की फिल्मों में गहराई, सामाजिक संदेश और सिनेमा की समझ उन्हें बहुत अट्रैक्ट करती है। उन्होंने कहा, "आमिर खान के साथ काम करना मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट होगा।"

सलमान खान को नहीं जानतीं व्यक्तिगत रूप से
सलमान खान के बारे में गुनीत का जवाब कुछ अलग था। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं उन्हें जानती भी नहीं और मुझे नहीं लगता कि वो मुझे जानते हैं।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह शाहरुख और आमिर से मिल चुकी हैं, लेकिन सलमान से कभी मुलाकात नहीं हुई।

फिल्मों में 20 साल का अनुभव, 40 से ज्यादा प्रोजेक्ट
गुनीत मोंगा ने 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' के लिए ऑस्कर जीतकर भारत का नाम रोशन किया। उनके प्रोडक्शन में बनी चर्चित फिल्मों में 'द लंचबॉक्स', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'पैडमैन', 'सोरारई पोटरु' और 'पगलैट' शामिल हैं। उन्होंने अब तक 40 से अधिक फिल्मों का निर्माण किया है और फिल्म इंडस्ट्री में दो दशकों से सक्रिय हैं।

कान्स में 'विमेन इन फिल्म इंडिया' पहल की शुरुआत
इस साल गुनीत कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में 'विमेन इन फिल्म इंडिया' (WIF India) के तहत शामिल हुईं। यह पहल भारतीय सिनेमा में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है। यह ग्लोबल 'विमेन इन फिल्म नेटवर्क' का हिस्सा है, जो छह महाद्वीपों में 50 से अधिक देशों में कार्यरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+