Oscar 2025: कौन हैं Karla Sofía Gascón? कैसे बनीं ऑस्कर नॉमिनेशन पाने वाली पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस
Oscar 2025: ऑस्कर अवॉर्ड 2025 सेरेमनी की शुरुआत हो चुकी है। सेरेमनी से करीब 2 महीने पहले ही यानी 23 जनवरी 2025 को 97वें ऑस्कर नॉमिनेशंनस का भी ऐलान कर दिया गया है। नॉमिनेशन में कार्ला सोफिया गैसकॉन ने इतिहास रच दिया है।
ऑस्कर्स में नॉमिनेशन पाने वालीं पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस
जानकारी के अनुसार कार्ला सोफिया गैसकॉन ऑस्कर्स में नॉमिनेशन पाने वालीं पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस बन गई हैं। स्पेनिश एक्ट्रेस कार्ला सोफिया को ऑस्कर्स में बेस्ट एक्ट्रेस कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है और इसी के बाद से उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

फिल्म 'एमिलिया पेरेज' के लिए मिला नॉमिनेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्ला सोफिया गैसकॉन को ये नॉमिनेशन फिल्म 'एमिलिया पेरेज' के लिए मिला है। ये फिल्म 13 नॉमिनेशंस के साथ ऑस्कर 2025 में एंट्री कर चुकी है।
कौन हैं कार्ला सोफिया गैसकॉन?
-कार्ला सोफिया गैसकॉन ने साल 2024 में एमिलिया नाम की खतरनाक ड्रग माफिया के रोल से दुनियाभर में हंगामा मचा दिया था। फिल्म में वह रीता नाम की वकील की मदद से अपनी नकली मौत दिखाती हैं और फिर जेंडर चेंज सर्जरी करवाती हैं।
-कार्ला सोफिया गैसकॉन बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। 31 मार्च 1972 को पैदा हुईं कार्ला ने ईसीएएम से एक्टिंग की डिग्री ली और बीबीसी में काम किया था।
-कार्ला सोफिया साल 2000 की शुरुआत में कुछ स्पेनिश शोज में नजर आई थीं और फिर साल 2009 में मैक्सिको चली गई थीं। वहां उन्होंने टेलिनॉवल्स में काम किया था। इसके बाद कार्ला ने साल 2018 में लिंग परिवर्तन का सार्वजनिक रूप से ऐलान किया था।
क्या है कार्ला सोफिया गैसकॉन का असली नाम?
-कार्ला सोफिया का असली नाम कर्सिया है। साल 2018 में लिंग परिवर्तन के बाद उन्होंने अपनी किताब लिखी और लोगों के सामने अपने नए नाम कार्ला सोफिया गैसकॉन का खुलासा किया था। कार्ला ने Marisa Gutiérrez से शादी की है। साल 2011 में उनकी बेटी पैदा हुई है।
-कार्ला सोफिया ने न सिर्फ ऑस्कर्स में इतिहास रचा है, बल्कि उन्होंने साल 2024 में कान फिल्म फेस्टिवल में भी अपना जादू चलाया था। कार्ला की फिल्म Emilia Pérez कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में दिखाई गई थी। कार्ला ने इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था।
-कान फिल्म फेस्टिवल में ये अवॉर्ड जीतने वाली वह पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस बनी थीं। वह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में एक्टिंग के लिए नॉमिनेशन पाने वाली भी पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस हैं।












Click it and Unblock the Notifications