Oscar 2023 Winning Song: 'नाटू नाटू' की लाइव परफॉरमेंस ने मचाया धमाल, दीपिका पादुकोण की स्पीच की रही धूम
'Naatu Naatu' From RRR Wins Oscar: फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' पर विदेशी डांसर्स ने लाइव परफॉर्मेंस दी तो उसे देखने के बाद ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों ने खड़े होकर ताली बजाई।

'Naatu Naatu' From RRR Wins Oscar: भारत के लिए इस समय खुशी और गर्व का माहौल है। खबर है कि साउथ की मशहूर फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' ने 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' श्रेणी में हॉलीवुड के सबसे बड़े सम्मान 'ऑस्कर 2023' का अवॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। देखा जाए तो इस बार ऑस्कर 2023 में भारतीयों का डंका बज रहा है। एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। वहीं दूसरी तरफ बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट मूवी कैटेगरी में 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने भी बाजी मार ली है। इस समय दो ऑस्कर अवॉर्ड भारत की झोली में आ गिरे हैं।
'नाटू नाटू' पर विदेशी डांसर्स की लाइव परफॉर्मेंस
इन सबके बीच सोशल मीडिया पर ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के कुछ शानदार वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इनमें दीपिका पादुकोण की स्पीच का एक वीडियो है, जिसे देखकर भारतवासियों को गर्व हो रहा है। वहीं एक और वीडियो में फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' पर विदेशी डांसर्स ने लाइव परफॉर्मेंस दी है जिसे देखने के बाद ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों ने खड़े होकर ताली बजाई और पूरा हॉल इस गाने की धुन से गूंज उठा।
दीपिका पादुकोण का स्पीच हुआ वायरल
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर 2023 के स्टेज पर फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को लेकर एक स्पीच दी है। उनकी स्पीच के बीच-बीच में ही तालियां बज रही थीं और जमकर हूटिंग हो रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका को स्पीच के बीच में बार-बार रुकना पड़ रहा था।
'नाटू नाटू' गाने को मिला लोगों का सपोर्ट
'नाटू नाटू' गाने को वहां मौजूद सभी लोगों का सपोर्ट मिल रहा था। ये सीन देखने में बहुत ही शानदार लग रहा था। वहीं इस गाने के लिए लोगों की खुशी देखकर दीपिका पादुकोण भी चमक रही थीं। आपको बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' पर लाइव परफॉर्मेंस हुई। इस धमाकेदार परफॉर्मेंस को देखने के बाद वहां में मौजूद लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाई थीं।












Click it and Unblock the Notifications