किस बीमारी से जूझ रही हैं विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट, जिसके चलते हो गई हैं गंजेपन का शिकार
मुंबई, 28 मार्च: आस्कर अवार्ड फंक्शन 2022 में एक्टर विल स्मिथ के होस्ट क्रिस रॉक को मुक्का जड़ देने की घटना दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है। हर कोई ये जानना चाह रहा है कि क्रिस रॉर ने एक्ट्रेस, सिंगर जेडा को ऐसा क्या कह दिया कि उनके पति विल स्मिथ ने बीच कार्यक्रम में मारपीट की। दरअसल क्रिस ने जेडा के गंजेपन को लेकर मजाक किया था, जिसके बाद ये सब हुआ। जेडा के सिर पर एक बीमारी की वजह से बाल नहीं हैं।

क्यों नहीं हैं जेडा के सिर पर बाल
50 साल की जेडा पिंकेट स्मिथ सालों के सिर पर बाल नहीं हैं, वो कई सालों से इस परेशानी का सामना कर रही हैं। करीब चार साल पहले जेडा ने इस बारे में जानकारी दी थी कि उनके सिर के बाल गिर गए हैं। ऐसा जिस बीमारी की वजह से हुआ है, उसका नाम 'एलोपेसिया एरीटा ऑटोइम्यून डिसऑर्डर' है। जिससे वो कई साल से जूझ रही हैं।

बीमारी पर लगातार करती हैं बात
जेडा ने पहली बार 2018 में एक शो में अपनी बीमारी का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि लोग मुझसे लगातार सिर पर कपड़ा बांधे रखने की वजह पूछ रहे हैं। मैं बताना चाहती हूं कि एलोपेसिया एरीटा ऑटोइम्यून डिसऑर्डर की वजह से मेरे बाल गिर गए हैं तो मैं अब उनको काट रही हूं। इसके बाद सोशल मीडिया और अलग-अलग माध्यमों से जेडा अपनी बीमारी पर बात करती रही हैं और ये भी बताती रही हैं कि कैसे वो इससे लड़ रही हैं।

क्या है ये बीमारी
जेडा पिंकेट जिस एलोपेसिया एरीटा ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से जूझ रही हैं वो एक ऑटोइम्यून कंडीशन है, जिसमे व्यक्ति के बाल झड़ने लगते हैं और सिर पर गिनती के बाल रह जाते हैं। आमतौर पर 30 साल की उम्र के बाद इस बीमारी के होने के चांस ज्यादा रहते हैं। ये मर्द और औरत दोनों में होता है।

1997 में की थी विल से शादी
जेडा पिंकेट ने 1997 में विल स्मिथ से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं- एक बेटा जेडन और बेटी विलो। ऑस्कर जीत चुके 53 साल के विल स्मिथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और हॉलीवुड के जानेमाने एक्टर हैं। विल स्मिथ एक एक्टर होने के साथ-साथ रैपर के तौर पर भी पहचान रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications