कौन हैं विल स्मिथ? जो ऑस्कर अवार्ड में होस्ट को मुक्का मार दुनियाभर में हुए वायरल
लॉस एंजेलिस, 28 मार्च: सोमवार को हुए आस्कर अवार्ड फंक्शन में कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी दुनियाभर में चर्चा है। शो के दौरान ही विल स्मिथ ने मेजबानी कर रहे क्रिस रॉक को मुक्का जड़ दिया। दरअसल क्रिस ने विल की पत्नी को लेकर एक मजाक किया, जिस पर बीच कार्यक्रम में विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को मंच पर ही मुक्का मार दिया। घटना के बाद हर कोई जानना चाह रहा है कि विल स्मिथ कौन हैं।

स्मिथ हॉलीवुड के जानेमाने एक्टर
विल स्मिथ के ऑस्कर अवार्ड के दौरान इस तरह गुस्सा करने की हर ओर चर्चा है। 53 साल के हॉलीवुड एक्ट विल स्मिथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। विल स्मिथ एक एक्टर होने के साथ-साथ रैपर के तौर पर भी पहचान रखते हैं। उनका टीवी शो 'द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल एयर' के लिए भी काफी शोहरत मिली है।

रैपर के तौर पर की शुरुआत
विल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रैपर की थी। इसके बाद विल स्मिथ को अपनी फिल्मों से पहचान बनाई। मेन इन ब्लैक फ्रैंचाइजी, द परसूट ऑफ हैप्पीनेस, सुसाइड जैसी फिल्मों से उनको पहचान मिली। 1992 में विल स्मिथ ने शेरी जम्पिनो से शादी की थी, उससे उनका तलाक हो गया था। 1997 में विल स्मिथ ने जेडा पिंकेट स्मिथ से शादी की थी, जो अब उनकी बीवी हैं। दोनों के दो बच्चे हैं- एक बेटा जेडन और बेटी विलो।

विल को मिला है ऑस्कर
विल स्मिथ के मंच पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ने की वजह उनकी पत्नी के गंजेपन का मजाक है। इसी शो में विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर दिया गया है। फिल्म 'किंग रिचर्ड' के लिए विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। ये उनके नाम पर एक और उपलब्धि है।












Click it and Unblock the Notifications