Oscar 2022: कंगना रनौत ने कहा अगर मेरी... तो मैं स्मिथ की तरह ही थप्पड़ मारूंगी

Oscar 2022: कंगना रनौत ने स्मिथ का किया सपोर्ट, बोलीं ऐसे में मैंंभी स्मिथ की तरह ही थप्पड़ मारूंगी

नई दिल्‍ली, 28 मार्च। कंगना रनौत फिल्‍म इंडस्‍ट्री की वो एक्‍ट्रेस हैं जो आए दिन अपने बयानों के कारण विवादों में बनी रहती हैं। इसके बावजूब वो किसी भी विषय पर अपनी बात बेबाकी से रखने से बाज नहीं आती हैं। वो भी अगर मामला फिल्‍म जगत से जुड़े सबसे प्रतिष्ठित ऑस्‍कर अवार्ड का हो तो सवाल ही नहीं उठता कि कंगना अपनी प्रतिक्रिया ना दें।

अवार्ड में विल स्मिथ ने एंकर को जड़ा जोरदार थप्‍पड़, सपोर्ट में आईं कंगना

अवार्ड में विल स्मिथ ने एंकर को जड़ा जोरदार थप्‍पड़, सपोर्ट में आईं कंगना

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑस्कर सेरेमनी में हुई घटना पर अब एक्‍ट्रेस कंगना रणौत ने भी मामले भी रिएक्‍शन दिया है। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी में अभिनेत्री ने विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने वाली तस्वीर को शेयर करते हुए एक नोट लिखा है। अपने इस नोट के जरिए अभिनेत्री विल स्मिथ का समर्थन करती नजर आईं।

थप्पड़ मारने वाली तस्वीर को शेयर कर कंगना ने स्मिथ को बताया सही

थप्पड़ मारने वाली तस्वीर को शेयर कर कंगना ने स्मिथ को बताया सही

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को देखकर बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी में अभिनेत्री ने विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने वाली तस्वीर को शेयर करते हुए एक नोट लिखा है। अपने इस नोट के जरिए अभिनेत्री विल स्मिथ का समर्थन करती नजर आईं।

.... स्मिथ की तरह ही थप्पड़ मारूंगी

.... स्मिथ की तरह ही थप्पड़ मारूंगी

कंगना रनौत ने थप्‍पड़ जड़ने वाली फोटो पर लिखा- यदि मूर्ख व्यक्ति मेरी मां या बहन की बीमारी का मजाक उड़ाते हुए कुछ बेवकूफ लोगों को हंसाने की कोशिश करेगा तो मैं भी उसे विल स्मिथ की तरह ही थप्पड़ मारूंगी। आशा करती हूं कि वह मेरे लॉकअप में आए।

जानें स्मिथ ने क्‍यों क्रिस को जड़ा था जोरदार थप्‍पड़

जानें स्मिथ ने क्‍यों क्रिस को जड़ा था जोरदार थप्‍पड़

बता देंं ऑस्कर 2022 जिस कॉमेडियन क्रिस रॉक शो को होस्ट कर रहे थे उन्‍होंने एक्टर विल स्मिथ की पत्नी पर कमेंट किया। क्रिस रॉक ने फिल्म 'जी.आई. जेन' को लेकर विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ को कनेक्ट किया और मजाक बनाया। जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन पर कमेंट करते हुए कॉमेडियन क्रिस रॉक ने कहा, फिल्म 'जी.आई. जेन-2' का इतंजार जेडा पिंकेट (विल स्मिथ की पत्नी) नहीं कर सकती हैं, क्योंकि फिल्म में लीड एक्ट्रेस का लुक बाल्ड (गंजा) था। जिसको सुनते ही स्मिथ स्‍टेज पर आए और क्रिस रॉक को थप्‍पड़ जड़ दिया।

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं क्रिस की पत्‍नी जेडा पिंकेड

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं क्रिस की पत्‍नी जेडा पिंकेड

50 साल की जेडा पिंकेट स्मिथ सालों पहले ऐसी गंभीर बीमारी लगी कि उनके सारे बाल झड़ गए और वो गंजेपन का शिकार हो गईं। 'एलोपेसिया एरीटा ऑटोइम्यून डिसऑर्डर' नाम की इस बीमारी से पिंकेेड जूझ रही हैं और जिस कारण वो गंजी हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+