Operation Sindoor को लेकर ये क्या बोल गए सुपरस्टार रजनीकांत? एयरस्ट्राइक को लेकर कही ऐसी बात
Operation Sindoor Rajnikanth: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए आज यानी 7 मई 2025 को भारत सरकार की तरफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया।
भारत सरकार ने सिंदूर ऑपरेशन को दिया अंजाम
-देर रात 1 बजकर 05 मिनट से 1 बजकर 35 मिनट तक भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन ठिकानों का इस्तेमाल भारत पर हमलों की योजना बनाने और उन्हें निर्देशित करने के लिए किया जाता था।
पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हुआ एयरस्ट्राइक
ऑपरेशन सिंदूर के तहत जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर के 3 और हिजबुल के 2 आतंकी ठिकाने एयरस्ट्राइक में तबाह कर दिए गए, जिसमें मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, बिंबर, सियालकोट, चक अमरू, मुरीदके, बहावलपुर (02) शामिल हैं।
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रजनीकांत का बड़ा बयान
-साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भारत सरकार द्वारा संचालित ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना सपोर्ट दिखाने के लिए एक्स हैंडल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
-ऑपरेशन सिंदूर के लॉन्च के बाद अपना समर्थन व्यक्त करते हुए, रजनीकांत ने अपनी पोस्ट में लिखा है- फाइटर्स की लड़ाई शुरू हो गई है। जब तक मिशन पूरा नहीं हो जाता, तब तक कोई रुकेगा नहीं। पूरा देश आपके साथ है।
The fighters fight begins...
No stopping until the mission is accomplished!
The entire NATION is with you. @PMOIndia @HMOIndia#OperationSindoor
JAI HIND 🇮🇳
— Rajinikanth (@rajinikanth) May 7, 2025
रजनीकांत के बयान पर लोगों का रिएक्शन
रजनीकांत के पोस्ट पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- जब राष्ट्र के लिए थलाइवा रजनीकांत की बात आती है तो वो इस फिल्म इंडस्ट्री में आवाज उठाने वाले पहले व्यक्ति हैं। जय हिंद। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- जब रजनीकांत हमारे साथ हैं, तो हमें कौन हरा सकता है।
क्या है भारत सरकार का ऑपरेशन सिंदूर?
-ऑपरेशन सिंदूर के तहत इस हमले में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रमुख आतंकी ढांचों को निशाना बनाया गया है, जिसमें कोटली, अहमदपुर शर्किया, मुजफ्फराबाद, मुरीदके और फैसलाबाद जैसे इलाकों में सटीक हमले किए गए हैं। ऑपरेशन के बारे में बताते हुए सेना ने इस बात पर जोर दिया है कि हमले को बढ़ाने से बचने के लिए सावधानीपूर्वक किया गया था और इसमें किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है।
-वहीं देश के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए लिखा है- भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया गया है। जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications