Operation Sindoor: भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक से बॉलीवुड बोल उठा 'भारत माता की जय', ये है सेलेब्स का रिएक्शन

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए आज यानी 7 मई 2025 को भारत सरकार की तरफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के 9 ठिकानों पर हमला कर दिया है।

पहलगाम हमले की जवाबी कार्रवाई
भारत सरकार की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा गया है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत ये एयरस्ट्राइक की गई है। हालांकि इस दौरान किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत के इस एक्शन पर अब पूरा देश गर्व कर रहा है।

opertaion sindoor bollywood

ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन

आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से लेकर रितेश देशमुख, अनुपम खेर, निम्रत कौर, मधुर भंडारकर जैसे सेलेब्स ने एक्टस हैंडल पर इस ऑपरेशन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अक्षय कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- जय हिंद, जय महाकाल।

अनुपम खेर ने लिखा है- भारत माता की जय।

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने लिखा है- जय हिंद की सेना, भारत माता की जय।

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने लिखा है- हमारी प्रार्थनाएं हमारी सेना के साथ हैं। एक राष्ट्र, हम सब एक साथ खड़े हैं। जय हिंद, वंदे मातरम।

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर ने लिखा है- हमारी सेनाओं के साथ एकजुट। एक देश। एक मिशन। जय हिंद।

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा है- देश युद्ध की स्थिति में है और हम सभी घबराए हुए हैं। हमारे सुरक्षा बल हमारी रक्षा करते हैं, भगवान उनकी रक्षा करें। पीएम मोदी ने इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा है। हमारी माताओं और बेटियों का ध्यान रखते हुए, जिनके पतियों को गोलियों से भून दिया गया था, उन मौतों का बदला लिया जा रहा है।

पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हुआ एयरस्ट्राइक

ऑपरेशन सिंदूर के तहत जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर के 3 और हिजबुल के 2 आतंकी ठिकाने एयरस्ट्राइक में तबाह कर दिए गए, जिसमें मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, बिंबर, सियालकोट, चक अमरू, मुरीदके, बहावलपुर (02) शामिल हैं।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत 22 अप्रैल 2025 की दोपहर को एक भयानक घटना घटी थी। कुछ आतंकियों ने पहलगाम के बैसरान घाटी में 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+