केके विवाद पर माफी मांगने के बाद अब बंगाली सिंगर रूपांकर बागची ने दिया एक और बड़ा बयान, जानिए क्या?
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके को लेकर बंगाली सिंगर रूपांकर बागची ने एक विवादित बयान जारी किया था। जिसके बाद अब उन्होंने अपने बयान को एक रियलिटी चेक बताया है।
मुंबई, 16 जून: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर केके के निधन को कुछ ही दिन हुए हैं। लेकिन, उनके फैंस अब भी इस दुख से उभर नहीं पाए हैं। बता दें कि, 31 मई वो दिन था जब केके का कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट करने के बाद निधन हो गया। लेकिन उनके निधन से पहले बंगाली सिंगर रूपांकर बागची ने केके को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद उन्हें कईं मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

रूपांकर बागची की बढ़ी मुश्किलें
ई टाइम्स की खबर के मुताबिक जब उनसे इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि केके पर बयान देने के बाद से उनका जीवन बिल्कुल उल्टा पड़ गया है। सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक को जान से मारने की धमकी भी मिली है। साथ ही केके के परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद भी सोशल मीडिया पर यह हंगामा थमा नहीं।
'मुझे पता है कि यह एक गलती थी'
रूपांकर बागची ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि, "मुझे पता है कि यह एक गलती थी। यह मेरी राय साझा करने का सही तरीका नहीं था। मैं लोगों को यह नहीं समझा सका कि मैं क्या कहना चाहता हूं। मेरे मन में अन्य गायकों के लिए अत्यंत सम्मान है। उन्होंने आगे कहा कि, मैंने एक बंगाली के रूप में वे टिप्पणियां कीं और अपनी राय व्यक्त करने के लिए मैंने केके के नाम का इस्तेमाल किया। अब मुझे पता है कि यह गलत था। यह एक भूल थी।
'मुझे इस बात का अहसास नहीं था कि..'
रूपांकर बागची ने आगे कहा कि, "मुझे उनका नाम लेने से पहले उनकी अनुमति लेनी चाहिए थी। मैं भी सबके साथ साझा करना चाहता हूं, मैं भी केके की आवाज का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे इस बात का अहसास नहीं था कि सोशल मीडिया पर आप अपने मन में जो कुछ भी कहते हैं वह नहीं कह सकते। आपको अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना होगा। लेकिन, मुझे कहना होगा कि मैं उन लोगों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने केके विवाद के दौरान मेरी आलोचना की है। उन्होंने मुझे दिखाया है कि सोशल मीडिया पर कैसे बोलना है और इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी हूं।"
केके को लेकर रूपांकर बागची ने दिया था ये बयान
आपको बता दें कि, केके के निधन से एक दिन पहले रूपांकर बागची ने फेसबुक लाइव के दौरान केके का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि, आखिर कौन है ये केके? इसी को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया। लेकिन, अगले दिन जब केके का निधन हुआ तो फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। जिसके बाद से उनके लिए मुश्किलें और बढ़ गई।











Click it and Unblock the Notifications