विक्की कौशल और कैटरीना की शादी के बदले नियम, मेहमानों को कोरोना टेस्ट के बाद मिलेगी एंट्री

मुंबई, नवंबर 30। दुनिया के 14 देशों में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट की दस्तक के बाद भारत पर इसका खतरा लगातार मंडरा रहा है। ऐसे में इस खतरे के बीच विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि ऑफिशियल कोई ऐसी जानकारी नहीं है कि अब शादी के कार्यक्रम में क्या बदलाव किए जा रहे हैं, लेकिन सोर्सेस के हवाले से यही जानकारी है कि नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए इस कपल ने अपनी शादी में की बदलाव किए हैं। आपको बता दें कि कैट और विक्की की 9 दिसंबर को शादी होनी है।

कोविड प्रोटोकॉल फॉलो कराने के लिए बनी एक विशेष टीम

कोविड प्रोटोकॉल फॉलो कराने के लिए बनी एक विशेष टीम

बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक, ये शादी राजस्थान में ही होगी और कोरोना के नए वेरिएंट के चलते शादी के कार्यक्रम में कई बदलाव किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कोविड प्रोटोकॉल का खास ध्यान रखने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है जो शादी में मेहमानों पर बराबर नजर रखेगी। इस टीम को काम दिया गया है कि वो मेहमानों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराए।

वैक्सीन की सिंगल डोज ले चुके मेहमानों का होगा कोरोना टेस्ट

वैक्सीन की सिंगल डोज ले चुके मेहमानों का होगा कोरोना टेस्ट

बताया जा रहा है कि शादी के फंक्शन में आने वाले मेहमानों के टीकाकरण की स्थिति पर भी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा जिसे वैक्सीन की एक डोज लगी होगी, उसे कम से कम 48 घंटे पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा। फंक्शन में गेस्ट की एंट्री से पहले भी कोरोना का टेस्ट होगा। जिस तरह शूटिंग के सेट पर सावधानी बरती जाती है, उसी तरह सभी से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। कार्यक्रम में हर मेहमान को मास्क लगाकर रखना होगा। इसके अलावा जगह-जगह पर सैनिटाइजेशन पॉइंट होंगे, जिससे कि मेहमान खुद को और अपने हाथों को सैनिटाइज कर सकते हैं।

पिक्चर क्लिक करने की नहीं होगी अनुमति

पिक्चर क्लिक करने की नहीं होगी अनुमति

इसके अलावा जो बड़ा बदलाव नियमों में हुआ है, वो ये कि दूल्हा-दुल्हन यानि कि कैटरीना और विक्की कौशल की फोटो और वीडियो कहीं भी जारी नहीं होगी। शादी फंक्शन के दौरान दोनों की पिक्चर क्लिक करने की अनुमति नहीं होगी। इसके मेहमानों को भी फोटोज लेने से मना किया गया है, क्योंकि उसके लिए मास्क हटाना होगा, जिससे कि जोखिम बढ़ेगा। साथ ही मेहमानों की लिस्ट छोटी करने की भी जानकारी है। हालांकि अभी ऐसा कुछ किया नहीं गया है।

ये भी पढ़ें: विकी-कैटरीना की शादी पर कोरोना वेरिएंट ओमिक्रॉन का साया, कपल ने भारी मन से लिया ये फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+