क्या Akshay Kumar ने OMG 2 के लिए नहीं लिया एक भी रुपया? प्रोड्यूसर ने फीस को लेकर किया बड़ा खुलासा
Akshay Kumar OMG 2 Fees: 11 अगस्त को रिलीज हुए अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म इस हफ्ते 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। जब से फिल्म को लेकर विवाद शुरू हुआ था तभी से चर्चा थी कि अक्षय कुमार ने ओएमजी 2 के लिए 35 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है।
150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'ओएमजी 2' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म सनी देओल की गदर 2 को कड़ी टक्कर दे रही है। अक्षय कुमार लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे थे ऐसे में उनकी ओएमजी 2 को ब्लॉकबस्टर फिल्म माना जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, फ्लॉप फिल्मों की वजह से एक्टर ने ओएमजी 2 के लिए 35 करोड़ फीस चार्जी की है। लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर अजित अंधारे ने बताया कि यह खबरें झूठी हैं।

हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अजित अंधारे ने अक्षय कुमार की फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि, 'फिल्म के बजट और अक्षय कुमार की फीस को लेकर गलत जानकारी दी जा रही है। जबकि अक्षय ने इस फिल्म के लिए एक रूपया भी नहीं लिया। इतना ही नहीं इस फिल्म को बनाने में जो आर्थिक और क्रिएटिव लेवल पर रिस्क था, उसमें एक्टर ने हमारा पूरा साथ दिया है। अक्षय बिना यह रिस्क ले पाना असंभव था।'
इतना ही नहीं प्रोड्यूसर ने यह भी दावा किया कि फिल्म 150 करोड़ में नहीं बनी। ये खबरें गलत फैलाई जा रही है। बल्कि फिल्म का बजट 50 करोड़ है। वहीं इससे पहले साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ओएमजी 25 करो़ड़ के बजट में बनी थी। बता दें कि फिल्म ओएमजी 2 में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications