'यह पहली एडल्ट फिल्म है जो..', OMG 2 को A सर्टिफिकेट मिलने से नाराज हैं अक्षय कुमार, बताई ये वजह

Akshay Kumar On A Certificate: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की जुगलबंदी और शानदार एक्टिंग फैंस की तारीफें बटोर रही हैं। 'ओएमजी 2' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 14. 5 करोड़ का कारोबार किया। जिसके साथ फिल्म ने दो दिन में 24 करोड़ की कमाई कर ली।

फिल्म ओएमजी 2 रिलीज होने से पहले काफी विवादों में रही। फिल्म में पहले अक्षय कुमार भगवान शिव का रोल प्ले कर रहे थे। लेकिन वहीं फिल्म में हुए बदलाव के बाद एक्टर को शिव के दूत के रूप में दिखाया। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से 'ए सर्टिफिकेट' दिया गया है। जिस पर अब खुद अक्षय कुमार ने रिएक्शन दिया।

Akshay Kumar

हाल ही में अक्षय कुमार अपनी 'ओएमजी 2' देखने थिएटर गए थे। जिसके बाद एक्टर ने फिल्म को मिले 'ए सर्टिफिकेट' पर निराशा जताई। एक्टर ने सीबीएफसी पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'कमाल की बात बताऊं, पहली एडल्ट फिल्म है जो बच्चों के लिए बनी है।' साथ ही एक्टर ने मौजूदा फैंस का धन्यवाद भी किया।

बता दें कि, उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओएमजी 2' साल 2012 में रिलीज हुई ओएमजी का सीक्वल है। जिसमें अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ परेश रावल ने मुख्य रोल निभाया। वहीं ओएमजी 2 में पंकज त्रिपाठी के साथ उनकी जुगलबंदी की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय और पंकज त्रिपाठी के अलावा पवन राज मल्होत्रा, गोविंद नामदेव, आरुष वर्मा, अरुण गोविल और बृजेंद्र काला भी मुख्य भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+