ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रायमोहन परिदा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटका मिला शव

नई दिल्ली, जून 24। ओडिशा फिल्म इंडस्ट्री के लिए शुक्रवार का दिन एक बुरी खबर लेकर आया। दरअसल, इंडस्ट्री के सीनियर कलाकार रायमोहन परिदा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शुक्रवार को रायमोहन परिदा भुवनेश्वर के प्राची विहार में स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। बताया जा रहा है कि 58 साल के रायमोहन परिदा ने आत्महत्या की है। शुरुआती जांच में पुलिस को जो सबूत मिले हैं वो इसी ओर इशारा करते हैं कि उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि अभी यह जांच का विषय है। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Raimohan parida died

फंदे से लटका मिला शव

जानकारी के मुताबिक, रायमोहन परिदा को उनके परिवार के सदस्यों ने फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया था। कई अभिनेताओं ने उनके निधन के बारे में जानने के बाद शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर का दौरा किया है। वहीं रायमोहन परिदा की मौत के बाद ओडिशा सिनेमा जगत के साथ-साथ उनके फैंस भी शोक सागर में डूब गए हैं।

100 से अधिक फिल्मों में किया काम

आपको बता दें कि रायमोहन परिदा फिल्मों में अपने नेगेटिव रोल निभाने के लिए फेमस थे। उन्होंने 100 से अधिक उड़िया फिल्मों में काम किया है। साथ ही 15 बंगाली फिल्मों में भी उन्होंने एक्टिंग की थी। साथ ही वो एक फेमस थिएटर आर्टिस्ट भी थे।

रायमोहन की मौत पर अभिनेताओं की प्रतिक्रिया

परिदा की मौत पर दुख जताते हुए अभिनेता सिद्धांत महापात्रा ने कहा है कि यह विश्वास कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है कि एक हंसमुख इंसान हमारे बीच नहीं रहा, उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे थे। एक अन्य अभिनेता श्रीतम दास ने कहा कि यह अविश्वसनीय है कि रायमोहन परिदा जो जीरो से उठकर नायक बने, उन्होंने आत्महतया कर ली।

रायमोहन का परिवार

बता दें कि रायमोहन परिदा ओडिशा के क्योंझर जिले के रहने वाले थे। वह कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, जिनमें रामा लक्ष्मण, आसिबू केबे साजी मो रानी, ​​नागा पंचमी, उडंडी सीता, तू थिले मो दारा कहकू, राणा भूमि, सिंघा वाहिनी, कुलानंदन और कंधेई आखिरे लुहा शामिल हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां थी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+