नदी किनारे चांद की रोशनी में न्यासा देवगन और उनके दोस्तों की सजी महफिल, सूर्यगढ़ में मनाई प्री-बर्थडे पार्टी
Nysa Devgan Pre Birthday Party: अपने जन्मदिन से पहले ही न्यासा देवगन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्री बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था।

Nysa Devgan Pre Birthday Party: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की लाडली बेटी न्यासा देवगन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर लाइमलाइट में छाई रहती हैं। फिलहाल न्यासा देवगन पढ़ाई कर रही हैं लेकिन वह ज्यादातर समय अपने दोस्तों के साथ वेकेशन पर या फिर पार्टीज करते हुए नजर आती हैं। इसी बीच न्यासा देवगन ने दोस्तों के साथ मिलकर जैसलमेर के सूर्यगढ़ में बड़ी ही धूमधाम से अपना प्री बर्थडे पार्टी मनाया। उनके दोस्त ओरहान उर्फ ओरी ने सोशल मीडिया पर न्यासा के इस सेलिब्रेशन की ढेर सारी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
न्यासा देवगन की प्री बर्थडे पार्टी
आपको बता दें कि आगामी 20 अप्रैल को न्याजा देवगन का जन्मदिन है। इस बार वह 21 साल की हो जाएंगी। अपने जन्मदिन से पहले ही न्यासा देवगन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्री बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नीसा देवगन और उनके दोस्तों ने सूर्यगढ़ में बहुत इन्जॉय किया है।
सूर्यगढ़ में दोस्तों की सजी महफिल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज में से एक में सभी लोग अपने हाथों में लालटेन लेकर फुल मून नाइट में पोज दे रहे हैं। उनके पीछे एक नदी भी है, जिस पर चांद की रोशनी पड़ रही है और वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है। उसी नदी के किनारे, पेड़ के नीचे इन दोस्तों की महफिल भी सजी हुई है। इसके साथ ही सभी लोगों ने लोक संगीत का भी खूब मजा उठाया है। देखें फोटोज-
न्यासा देवगन ने काटा चॉकलेट केक
ओरी ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन के रात की एक छोटा सा वीडियो क्लिप भी शेयर किया है जिसमें सभी दोस्त न्यासा के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं। न्यासा इस पार्टी में काफी खुश नजर आ रही हैं और चॉकलेट केक के सामने बैठी हुई हैं। दोस्तों ने जैसे ही गाना बंद किया, न्यासा ने अपना बर्थडे केक काटा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें
इससे पहले दिन में ओरी ने अपनी डेजर्ट सफारी की कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि न्यासा देवगन और उनके सभी दोस्त ऊंट की सवारी कर रहे थे। उन्होंने रेत के टीलों को एक्सप्लोर किया और आउटडोर एरिया में दोपहर में लंच का मजा भी लिया। ओरी ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- सावधान रहें कि आप किसके साथ यादें बनाते हैं। वो चीजें जीवनभर साथ रह सकती हैं। #suryagarhjaisalmer।












Click it and Unblock the Notifications