कम उम्र में ही Nushrratt Bharuccha ने कमाई शोहरत, एक फिल्म के चार्ज करती हैं मोटी फीस, जानें कुल नेटवर्थ
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का नाम टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक एक्ट्रेस ने अपने दम पर पहचान बनाई है। आइए जानते हैं उनकी कुल नेटवर्थ के बारे में।

Nushrratt Bharuccha Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। उन्होंने अपने करियर में अब तक कई हिट फिल्में दी। एक्ट्रेस सिनेमा में बिना किसी की मदद के अपनी अलग पहचान बनाई है। आज यानी 17 मई को नुसरत भरूचा का 38वां जन्मदिन है। ऐसे में जानते हैं एक्ट्रेस की कुल नेटवर्थ कितनी है और वह एक फिल्म का कितना चार्ज करती हैं।
नुसरत भरूचा हैं करोड़ों की मालकिन
नुसरत भरूचा के लिए हर एक्टर की तरह करियर के शुरूआती दिन काफी कठिन रहे हैं। उनकी एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप रहीं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दीं। यही वजह है कि नुसरत आज करोड़ों की मालकिन हैं।
एक्ट्रेस की कुल नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत भरूचा की कुल नेटवर्थ 7 मिलियन है। यानि की एक्ट्रेस 58 करोड़ की मालकिन हैं। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 37 लाख रुपये चार्ज करती हैं। हर महीने एक्ट्रेस 35 लाख कमाई करती हैं वहीं साल में उनकी कमाई 3 करोड़ होती है। इसके अलावा एक्ट्रेस की कमाई सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि एक्टिंग, विज्ञापन और मॉडलिंग से भी होती है।
नुसरत का कार कलेक्शन
आपको बता दें कि नुसरत भरूचा लग्जरी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। उनके पास महंगी गाड़ियां जिसकी कीमत करोड़ों में है। एक्ट्रेस के पास BMW X3,BMW 6 Series GT जैसी लग्जरी कार हैं। इसके अलावा एक मुंबई में उनका आलीशान घर भी है।
टीवी से फेमस हुईं नुसरत
एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी के फेमस शो 'किटी पार्टी' से की थी। वहीं फिल्मी करियर की शुरुआत एक्ट्रेस ने 'जय संतोषी मां' से की थी। जिसको कुछ खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद एक्ट्रेस साल 2009 में आई फिल्म 'कल किसने देखा है' में नजर आईं थी। लेकिन 2011 में आई 'प्यार का पंचनामा' फिल्म से एक्ट्रेस को अलग पहचान मिली। इसमें फैंस ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था।












Click it and Unblock the Notifications