बॉलीवुड इंडस्ट्री में आई नई Rakhi Sawant! जानिए कैसी दिखती है उनकी डुप्लीकेट?
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब एक नई राखी सावंत की एंट्री हुई है। अब ड्रामा की डुप्लीकेट कौन है चलिए अब हम इनसे मिलवाते हैं।
मुंबई, 16 जून: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहे जाने वाली राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन, इस बार राखी सावंत के बारे में ऐसा कुछ बताएंगे कि आप जानकर हैरान रह जाएंगे। जी हां इंडस्ट्री में अब एक नई राखी सावंत की एंट्री हुई है। अब ये जानने के बाद हर कोई हैरान रह जाएगा। तो अब तैयार हो जाइए ये जानने के लिए कि आखिर हम किस दूसरी राखी सावंत की बात कर रहे हैं।

कौन है राखी सावंत की डुप्लीकेट?
बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत हर रोज एक अलग अंदाज में फैंस के सामने आती हैं। वह कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं कि वह खबरों में आ जाती हैं। लेकिन, इस बार एक्ट्रेस ने नहीं बल्कि उनकी ही एक डुप्लीकेट ने सुर्खियां बटोरी हैं। अब ये जानने के बाद हर कोई हैरान हो गया होगा। लेकिन, हैरानी वाली बात नहीं है चलिए इस सस्पेंस को खत्म कर हम आपको दूसरी राखी सावंत से मिलवाते हैं।

राखी की डुप्लीकेट का नाम
दरअसल, राखी सावंत की जिस डुप्लीकेट की हम बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर है। जी हां जेमी लीवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने राखी सावंत की मजेदार एक्टिंग की है। इस वीडियो में उनके साथ राखी सावंत भी नजर आ रही हैं।
जेमी ने की राखी की मजेदार एक्टिंग
वीडियो में जेमी लीवर राखी की एक्टिंग करते हुए कहती हैं कि, 'हेल्लो दोस्त, मैं राखी, और मैं आज जिम में आई हूं और मैं हार्डकोर वर्क आउटिंग करूंगी। मजे से वर्क आउटिंग करूंगी और सबको दिखा दूंगी वेट लॉस करके। इसके बाद वीडियो में अचानक राखी सावंत पीछे से आती हैं और कहती हैं कि, 'मैं हूं ओरिजल'। फिलहाल सोशल मीडिया पर ये फनी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
जेमी ने की है कईं एक्टर्स की नकल
बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब जेमी अपनी बेहतरीन कॉमेडी से प्रशंसकों को हंसाया हो। वह अपने पिता जॉनी लीवर की तरह बेहतरीन टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। जेमी की ऐसी और भी कईं वीडियो हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं। उन्होंने इससे पहले बॉलीवुड की कईं सेलेब्स की नकल कर फैंस को खूब हंसाया है।












Click it and Unblock the Notifications