अब जाकर सामने आई उर्फी जावेद को दुबई पुलिस के हिरासत में लेने की सच्चाई, कपड़े नहीं बल्कि ये थी असली वजह
Urfi Javed and Dubai Police: उर्फी जावेद ने बताया है कि उनके सेट पर दुबई पुलिस पहुंची जरूर थी लेकिन उनके रिवीलिंग कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि कोई और कारण था।

Urfi Javed and Dubai Police: सोशल मीडिया सेंसेशन और 'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी जावेद अक्सर अपने अजीबोगरीब फैशन की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं लेकिन फिलहाल ये खबर आ रही थी कि दुबई पुलिस ने उर्फी जावेद को हिरासत में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उर्फी जावेद कम कपड़ों में दुबई के एक पब्लिक प्लेस पर वीडियो शूट कर रही थी। दुबई में इन तरह की चीजों पर सख्त मनाही है। ऐसे में खबर थी कि गलत वीडियो बनाने के लिए उर्फी जावेद को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि अब उर्फी ने खुद बताया है कि आखिर दुबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में क्यों लिया था।

रिवीलिंग कपड़ों में शूट कर रही थीं उर्फी जावेद
आपको बता दें कि उर्फी जावेद हाल ही में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए दुबई पहुंची थीं। यहां उर्फी को अपने अपकमिंग प्रॉजेक्ट की शूटिंग भी करनी थी, लेकिन यहां पहुंचते ही वह मुश्किलों में घिर गईं। इसके पता चला कि दुबई पुलिस ने उर्फी के वीडियो शूट के सेट पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया। दरअसल उर्फी काफी रिवीलिंग कपड़े पहनकर दुबई के पब्लिक प्लेस पर शूटिंग कर रही थीं जो कि वहां मना है।

लोकेशन को लेकर थी पुलिस को परेशानी
अब उर्फी जावेद ने खुद बताया है कि सेट पर उनके साथ क्या हुआ था। उर्फी जावेद ने बताया है कि उनके सेट पर दुबई पुलिस पहुंची जरूर थी लेकिन उनके रिवीलिंग कपड़ों की वजह से नहीं। उन्होंने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया कि समस्या लोकेशन को लेकर थी, जहां वीडियो की शूटिंग चल रही थी।
खुले एरिया में शूट करना है मना
इससे पहल उर्फी जावेद की टीम के एक मेंबर ने बतया था कि उन्हें इंस्टाग्राम के लिए खुद के बनाए कपड़ों में वीडियो शूट करना था जो कि यहां दुबई वालों के हिसाब से बहुत ज्यादा रिवीलिंग था। लेकिन अब इस बात की सच्चाई सामने आ चुकी है कि उर्फी के आउटफिट से दुबई पुलिस को कोई परेशानी नहीं थी। दरअसल शूट पब्लिक प्लेस पर हो रहा था और इस तरह के कपड़ों को पहनकर वहां खुले एरिया में शूट करने की इजाजत नहीं दी जाती है। इस मामले में उर्फी से पुलिस और लोकल अथॉरिटीज़ ने भी बात की थी।

अस्पताल के बेड पर नजर आईं उर्फी जावेद
उर्फी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रही थीं। इसी के साथ उर्फी जावेद ने फैंस के साथ एक अपडेट भी शेयर किया है। उर्फी ने बताया है कि उन्हें लैरिन्जाइटिस नाम की एक बीमारी हो गई है। उर्फी अपनी इस बीमारी के बारे में किसी दोस्त को बता रही थी, जिसके बारे में उनके डॉक्टर ने डिसकस करने से भी मना किया था।
दुबई ट्रिप पर थीं उर्फी जावेद
आपको बता दें कि उर्फी जावेद को अपनी इस बीमारी का पता तब लगा, जब वह अपने दोस्तों के साथ दुबई ट्रिप पर थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद ही उर्फी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस को इस परेशानी से रूबरू करवाया था।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 12: 'धुरंधर 2' का धमाका, 12वें दिन गिरावट के बाद भी 1400 करोड़ क्लब के करीब -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म -
Jonita Gandhi: कौन हैं जोनिता गांधी, जिनके बोल्ड मूव्स के दीवाने हुए लोग? Pawan Singh के साथ कर दिया ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई -
Sonam Kapoor 40 साल की उम्र में दोबारा बनीं मां, शेयर की ये प्यारी सी पोस्ट, जानें बेटा हुआ या बेटी? -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया?












Click it and Unblock the Notifications