नवंबर में OTT पर होगा बड़ा धमाका, ढेर सारी फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज, देख लें लिस्ट
November OTT Release: इस बार फिल्म और वेब सीरीज प्रेमियों के लिए नवंबर का महीना बहुत ही धमाकेदार साबित होने वाला है। इस महीने ओटीटी पर एक के बाद एक कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ढेर सारी फिल्में और वेब सीरीज लगातार स्ट्रीम होंगी जो दर्शकों को जमकर एंटरटेन करेंगी। आइए आपको बताते हैं कि नवंबर 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कौन कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।

किष्किंधा कांडम
ओटीटी पर नवंबर के महीने की शुरुआत फिल्म 'किष्किंधा कांडम' से होने वाली है। ये साउथ की जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसके डायरेक्टर दिनजीत अय्याथन हैं। ये फिल्म अपनी कहानी की वजह से आपका पूरा एंटरटेनमेंट करेगी। ये फिल्म आगामी 1 नवंबर को 2024 (शुक्रवार) को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
मिथ्या: द डार्कर चैप्टर
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की वेब सीरीज 'मिथ्या: द डार्कर चैप्टर' ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये सीरीज आगामी 1 नवंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। ये एक साइकोलॉजिकल ड्रामा है जिसके डायरेक्टर रोहन सिप्पी है। इस सीरीज में दो बहनों के बदलते रिश्ते और बदले की कहानी दिखाई गई है।
सिटाडेल: हनी बनी
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बन्नी' के रिलीज होने का लोगों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ये सीरीज अब जल्द ही लोगों को एंटरटेन करेगी। ये प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड सीरीज का हिंदी रीमेक है। एक्शन से भरपूर इस सीरीज को आप आगामी 7 नवंबर 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे।
जॉय
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आगामी 22 नवंबर 2024 को फिल्म 'जॉय' रिलीज होगी। इस फिल्म में एक महिला की कहानी दिखाई गई है जो काफी इंस्पायरिंग है। इसमें उसके संघर्ष और आत्म-खोज के बारे में देखने को मिलेगा। इस फिल्म में कई ट्विस्ट और उम्मीदें भी दिखाई देंगी।
विजय 69
अनुपम खेर, राज शर्मा और अनिर्बान भट्टाचार्य की फिल्म 'विजय 69' जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ये फिल्म आगामी 8 नवंबर 2024 को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक 69 साल के शख्स पर आधारित है जो ट्रायथलॉन प्रतियोगिता का हिस्सा बनने का फैसला लेता है और अपना सपना पूरा करता है।












Click it and Unblock the Notifications