संजय कपूर ने मौत से 3 महीने पहले ये क्या कह दिया था? ऐसे की थी 10 साल की प्लानिंग, खुला भगवद गीता का राज

Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का हाल ही में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर ने इंग्लैंड में पोलो मैच खेलते हुए गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।

दिल्ली में हुआ था संजय कपूर का अंतिम संस्कार
वहीं मौत के 7 दिन बाद दिल्ली में संजय कपूर का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान करिश्मा कपूर, उनके बच्चे समारा और कियान, करीना कपूर और सैफ अली खान दिल्ली पहुंच थे। करिश्मा और संजय के बेटे कियान ने अपने पापा को मुखाग्नि दी थी।

Sunjay Kapur

संजय कपूर का पॉडकास्ट हुआ वायरल

संजय कपूर की मौत के बाद से उन्हें लेकर तरह तरह के खुलासे किए जा रहे हैं। हाल ही में पता चला है कि उनकी 31000 करोड़ रुपए की कंपनी को अब कौन संभालेगा। वहीं अब संजय कपूर का एक पॉडकास्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

संजय कपूर की 10 साल की फैमिली प्लानिंग

आपको बता दें कि अपनी मौत से महज तीन महीने पहले संजय कपूर ने 'इंडियन सिलिकॉन वैली पॉडकास्ट' पर एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ फिलॉसफी और आगे की 10 साल की फैमिली प्लानिंग के बारे में चर्चा की थी।

'बच्चों को संस्कार और आत्मिक विकास की शिक्षा दी'

-इस पॉडकास्ट में संजय कपूर ने कहा था कि उनका जीवन मूल्यों, विश्वास और पारिवारिक एकता पर टिका हुआ है। उन्होंने बताया था- वह और उनकी पत्नी प्रिया सचदेव एकसाथ पैरेंटिंग और भगवद गीता पर साप्ताहिक सेशन लेते थे ताकि बच्चों को संस्कार और आत्मिक विकास की शिक्षा दी जा सके।

-संजय कपूर ने बताया था- मैंने अक्टूबर में एक दशक लंबी योजना बनाई थी जो किसी भी भौतिक लक्ष्य पर नहीं, बल्कि परिवार की प्राथमिकताओं पर केंद्रित थी। मेरा मानना है कि एक मजबूत और एकजुट परिवार ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, खासकर तब जब आप एक ज्वाइंट फैमिली से आते हैं।

संजय कपूर का फिटनेस रूटीन

संजय कपूर ने आगे कहा था- मुझे उम्मीद है कि मेरे इस दुनिया से चले जाने के बाद भी मेरे परिवार के सदस्य एक-दूसरे का सहारा बनकर साथ रहेंगे। जानकारी के अनुसार एक प्रोफेशनल पोलो खिलाड़ी के रूप में संजय कपूर ने हमेशा फिटनेस को प्राथमिकता दी थी। उन्होंने कहा था कि वह जितना हो सके, एक्टिव रहना और खेलों में हिस्सा लेना पसंद करते हैं। उनके लिए फिटनेस न सिर्फ एक आदत थी, बल्कि उनकी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन चुकी थी।

संजय कपूर की 31000 करोड़ की कंपनी और उसका अधिकार

-आपको बता दें कि संजय कपूर की मौत के बाद से उनके करोड़ों के कारोबार और संपत्ति को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं। लोग ये जानना चाहते हैं कि दिवंगत संजय कपूर की ये करोड़ों की संपत्ति और बिजनेस किसको मिलेगा। संजय कपूर की सारी चीजों पर किसका अधिकार होगा।

-आपको बता दें कि साल 1995 में स्थापित, सोना कॉमस्टार, देश की टॉप ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी फर्म है। गुड़गांव स्थित इस भारतीय कंपनी की अमेरिका, सर्बिया, मैक्सिको और चीन में प्लांट और असेंबली सेंटर्स, रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर्स हैं। ये ग्लोबल ऑटोमोटिव प्रोडक्ट्स सप्लायर है। कंपनी का कुल मार्केट कैप 31000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

-खबर है कि संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार के नए चेयरमैन को चुन लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने संजय कपूर की मौत के बाद जेफरी मार्क ओवरली को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है।

-सोना बीएलडब्ल्यू ने स्टॉक एक्सचेंज को दी फाइलिंग में कहा है- कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने जेफरी मार्क ओवरली को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया है। जेफरी मार्क ओवरली 12 फरवरी 2021 से इस कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं।

-इसके अलावा कंपनी ने दिवंगत संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को एडिशनल नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया है। इससे पहले प्रिया सचदेव, इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+