ऐश्वर्या-कैटरीना नहीं, कियारा आडवाणी की मौसी के प्यार में लट्टू थे सलमान खान, फिर दिया ऐसा धोखा

Salman Khan First Love: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म कर लिया है। सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं।

58 की उम्र में भी सिंगल हैं सलमान खान
58 साल की उम्र में भी सलमान खान सिंगल हैं। उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा लेकिन वह किसी को भी अपना जीवनसाथी नहीं बना पाए। सलमान खान के पिता और उनकी मां कई बार कैमरे पर बता चुके हैं कि उनके बेटे सलमान खान को किस तरह की लड़की चाहिए। लेकिन एक्टर ने अभी तक शादी नहीं की है।

salman khan

कई एक्ट्रेसेस-मॉडल्स के साथ जुड़ चुका है सलमान का नाम
सलमान खान का अफेयर संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, यूलिया वंतूर जैसी कई एक्ट्रेसेस और मॉडल्स के साथ जुड़ चुका है लेकिन किसी को भी वो अपना लाइफ पार्टनर नहीं बना पाए हैं। आपको बता दें कि सलमान खान के पहले प्यार का जिक्र उनकी बायोग्राफी बींग सलमान (Being Salman) में किया गया है।

शाहीन जाफरी के प्यार में पागल थे सलमान खान
जानकारी के अनुसार सलमान खान हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर अशोक कुमार की नातिन शाहीन जाफरी के प्यार में पागल थे। उस समय सलमान खान सिर्फ 19 साल के थे और शाहीन भी कॉलेज में पढ़ रही थीं। कहा जाता है कि उस समय सलमान खान शाहीन के लिए उनके कॉलेज के बाहर जाकर घंटों खड़े रहते थे।

सेंट जेवियर्स कॉलेज के बाहर खड़े रहते थे सलमान
सलमान खान अक्सर अपनी लाल रंग की स्पोर्ट्स कार में मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज के बाहर देखे जाते थे। वह कॉलेज के गेट पर शाहीन का घंटों इंतजार करते थे। बायोग्राफी के अनुसार सलमान खान अपनी लेडी लव शाहीन के घर पर दूध और ब्रेड भी पहुंचाने जाते थे।

शाहीन से शादी करने वाले थे सलमान खान
सलमान खान अपने पहले प्यार को यानी शाहीन जाफरी को अपने घर पर ले गए थे और परिवार वालों से मिलवाया भी था। कहा जाता है कि सलमान खान शाहीन से शादी करने के लिए भी तैयार हो गए थे लेकिन इसके बाद अचानक ही उनकी जिंदगी में संगीता बिजलानी की एंट्री हुई और वह अपने पहले प्यार को भूल गए।

कियारा आडवाणी की मौसी हैं शाहीन जाफरी
बायोग्राफी में बताया गया है कि संगीता बिजलानी से मिलने के बाद ही वो उन्हें इतनी पसंद आ गई थीं कि सलमान खान ने शाहीन जाफरी से अपना रिश्ता तोड़ लिया था। इसके बाद सलमान खान और संगाती बिजलानी के बीच अफेयर शुरू हो गया था। आपको बता दें कि सलमान खान का पहला प्यार यानी शाहीन जाफरी बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की मौसी लगती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+