'पैसों के लिए करते हैं शादी' Nora Fatehi ने बॉलीवुड कपल्स का खोला कच्चा चिट्ठा, कहा- 'प्यार नहीं दिखावा...'
Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपनी खूबसूरती और बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म मडगांव एक्सप्रेस रिलीज हुई थी। जिसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निशाना साधा। साथ ही सेलेब्स की शादी को लेकर कई राज खोले।
रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत के दौरान नोरा फतेही बॉलीवुड कपल्स का कच्चा चिट्ठा खोला। एक्ट्रेस ने बताया कि जितने भी बॉलीवुड में कपल्स हैं वह अपने पार्टनर का फेम और पैसे का इस्तेमाल करने के लिए शादी करते हैं। नोरा ने ये भी दावा किया कि कुछ कपल्स सिर्फ प्यार का दिखावा करते हैं।

नोरा फतेही ने कहा कि, 'मैंने इंडस्ट्री में देखा है कि लोग फेम पाने के लिए शादी कर रहे हैं। लोग अपनी पत्नी या फिर पति का प्यार पाने के लिए नहीं बल्कि उसका फेम, पैसा और नेटवर्किंग के लिए शादी करते हैं। वे मेरे साथ नहीं कर सकते... यही कारण है कि आप मुझे लड़कों के साथ घूमते या डेटिंग करते हुए नहीं देखते हैं। लेकिन मैं देखती हूं ये सब मेरे सामने हो रहा है।'
नोरा फतेही ने आगे कहा कि, 'ये लोग शादी करने से पहले सोचते हैं कि इसने शादी कर लो ताकि मैं पावर में रह सकूं। लेकिन एक लड़का और लड़की ऐसा करके अपनी जीवन बर्बाद कर देते हैं। आप जिससे प्यार नहीं करते उससे शादी कैसे कर सकते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ज्यादातर लोग यही बेवकूफी कर रहे हैं। उन्हें नहीं पता होता कि उनका करियर कहां जाने वाला है यही वजह है उन्हें एक बैकअप प्लान चाहिए होता है। प्लान ए, प्लान बी और प्लान सी।'
बता दें कि, नोरा फतेही का जन्म और पालन-पोषण कनाडा में हुआ था। उन्होंने 2014 में फिल्म 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि अभी तक उनके करियर में कोई भी फिल्म सुपरहिट साबित नहीं हुई है। नोरा फतेही फिल्मों के अलावा 'झलक दिखला जा सीजन 10' भी जज कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications