सलमान खान ने नोरा फतेही को मारी आंख, फिर रोमांटिक अंदाज में सुनाया शेर, वीडियो वायरल
मुंबई, 27 दिसंबर: डांसर नोरा फतेही और सिंगर गुरु रंधावा ने इन दिनों 'डांस मेरी रानी' को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अपने गाने के प्रमोशन में भी खूब मेहनत कर रहे हैं। नोरा और गुरु 'डांस मेरी रानी' का प्रमोशन करने बिग बॉस के घर में भी पहुंच हैं। जहां दोनों ने शो के होस्ट सलमान खान के साथ खूब मस्ती की है। इस दौरान सलमान खान ने नोरा फतेही के लिए लिखा एक खास शेर भी सुनाया।

नोरा को मारी सलमान ने आंख
कलर्स ने इस शो का जो प्रोमो वीडियो जारी किया है। उसमें नोरा सलमान खान के साथ एक टास्क भी करते हुए नजर आ रही हैं। नोरा उनसे कहती हैं कि वो कुछ सवाल पूछेंगी इसका जवाब अगर ना हुआ तो सलमान को वो काम उसी वक्त करना पडे़गा। नोरा पूछती हैं कि क्या उन्होंने कभी मुझे आंख मारी है, सलमान ना में जवाब देते हैं। इसके बाद सलमान ये काम स्टेज पर ही करते हुए नोरा को आंख भी मारते दिखते हैं।
नोरा के लिए सुनाया ये शेर
नोरा ने इसके बाद सलमान से सवाल किया कि क्या कहा कि क्या आपने कभी मेरी खूबसूरती की तारीफ की है? जिसके बाद सलमान मना करते हैं और कहते हैं कि अभी कर देता हूं। सलमान फिर एक शेर नोरा की तारीफ में कहते हैं। शेर यू हैं- मेरा दिल सदियों से कागज एक कोरा है, जो नाम इस पर लिखूंगा वो नाम नोरा है।

गाने में जलपरी बनी हैं नोरा
एक साल पहले 'नाच मेरी रानी' से नोरा फतेही और गुरु रंधावा की जोड़ी ने धूम मचाई थी। अब दोनों 'डांस मेरी रानी' के साथ आए हैं और ये भी जबरदस्त हिट हो रहा है। नोरा फतेही का डांस दर्शकों को पसंद आ रहा है। रंधावा का कहना है कि नोरा ने कमाल का डांस किया है। गाने में दर्शकों के लिए देखने के लिए कुछ नया है। नोरा इस गाने में जलपरी के अवतार में नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications