'मैं और मेरी पत्नी कमरे में 13 साल से...', महाभारत के 'कृष्ण' के जीवन में भी इतना दर्द, शादी पर खोला बड़ा राज
Nitish Bharadwaj News: दिग्गज अभिनेता और महाभारत में 'भगवान श्री कृष्ण' की भूमिका निभाने वाले नीतीश भारद्वाज काफी वक्त से अपनी अलग हो चुकीं IAS पत्नी स्मिता गाटे के साथ अपने शादीशुदा रिश्तों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं।
नीतीश भारद्वाज का एक इंटरव्यू फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर कई सारी बातों का खुलासा किया था। इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर नीतीश भारद्वाज ने कई ऐसी बातें बताई थी, जिसको जानकर उनके फैंस भी चौंक गए थे।

सोशल मीडिया पर नीतीश भारद्वाज की शादीशुदा जिंदगी के बारे में सुनने के बाद लोगों ने हैरान जताते हैं। कई लोगों ने लिखा था कि पर्दे पर दिखने वाले इन अभिनेताओं की जिंदगी में भी बहुत दर्द है। नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी स्मिता गाटे के खिलाफ भोपाल के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
नीतीश भारद्वाज बोले- 'मैं और मेरी पत्नी 13 सालों के एक घर में तो रहें लेकिन...'
नितीश भारद्वाज ने टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया के साथ बातचीत में कहा था कि, ''मेरे और मेरी पत्नी के बीच पिछले 13 सालों से कोई शारीरिक संबंध नहीं था। हमारे बीच 13 साल तक कोई शारीरिक रिश्ता नहीं रहा। मैं पुणे आता-जाता रहता था, लेकिन वह अलग कमरे में रहती थी और मैं अलग कमरे में। हम एक कमरे में एक साथ भी नहीं रहा करते थे।''
नितीश भारद्वाज ने कहा था कि, ''मुझे समझ नहीं आता है कि उन्होंने (स्मिता गाटे) दो-तीन शादियां क्यों की...जब उनको पत्नी बनना नहीं था, जब उनको मां नहीं बनने था तो शादी करने का कोई मतलब नहीं बनता है। हमने अपनी शादी बचाने के लिए पुणे में घर लिया था। जहां वो बेटियों के साथ अकेले रहती हैं और मैं मुंबई में रहता हूं। मैं बस कभी-कभी पुणे जाता था।''
'मेरी पत्नी ने मेरा फोन-मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया था...'
नितीश भारद्वाज कहते हैं, ''मेरी पत्नी महीनों तक मेरा फोन नहीं उठाती थी। मैसेज का जवाब नहीं देती थीं। जब मैं पूछता था तो उन्होंने कहा कि हम इस बारे में बात नहीं करेंगे। उन्होंने मेरी बेटियों के नाम पर बहुत पैसे लिए हैं।''
नितीश भारद्वाज ने दावा किया था कि, ''मैं अपनी शादी बचाने की बहुत कोशिश की है, लेकिन ये सब एकतरफा था। मैं अब सारी कोशिश करके हार चुका हूं। अब मुझे बस अपनी दोनों बेटियों से मतलब हैं।''
नोट: नितीश भारद्वाज ने पत्नी पर क्या-क्या गंभीर आरोप लगाए हैं, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications