'मैं सताया हुआ मर्द हूं, घर, पैसा, बेटी, सब बर्बाद, अब उसकी जैसी..., 'कृष्ण' ने IAS पत्नी का बता दिया सारा सच

Nitish Bharadwaj News: मशहूर अभिनेता और महाभारत में भगवान कृष्ण की भूमिका के लिए जाने जाने वाले नीतीश भारद्वाज पिछले कुछ वक्त से अपनी अलग हो चुकीं IAS पत्नी स्मिता गाटे के साथ अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं।

नीतीश भारद्वाज ने अपनी अलग रह रही पत्नी के खिलाफ मानसिक शोषण का हवाला देते हुए भोपाल के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में फिर से अपनी पत्नी के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जानें उन्होंने क्या-क्या कहा?

Nitish Bharadwaj

नीतीश भारद्वाज बोले- 'मैं अपनी बेटियों को उनकी मां जैसे नहीं बनने देना चाहत...'

नितीश भारद्वाज ने टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में कई बातों का खुलासा किया है। नितीश भारद्वाज ने कहा, ''मैं अपनी बेटियों को उनकी मां जैसा कभी नहीं बनने देना चाहता। मेरी बेटियां अगर मां जैसी बन गई तो...उनकी जिंदगी भी बर्बाद हो जाएगी। हमारे बीच अब कुछ नहीं बच है। मैं सिर्फ और सिर्फ तलाक लेना चाहता हूं।''

नितीश भारद्वाज बोले- 'मैं एक सताया हूं, मर्द हूं...'

नितीश भारद्वाज ने कहा, ''वह (पत्नी) कहती हैं, मैंने उनको प्रताड़ित किया है, लेकिन सच तो ये है कि मैं खुद एक सताया हूं मर्द हूं। मेरा घर, पैसा, जिंदगी अब सब बर्बाद हो गया है। मैं क्यों उन्हें प्रताड़ित करूंगा...कोई मर्द ऐसा क्यों करेगा? अगर ऐसा ही करना होता है, तो मैं शादी ही क्यों करता।''

नितीश भारद्वाज ने कहा, ''वह बहुत बड़ी 'झूठी' हैं। मैं तलाक चाहता हूं क्योंकि मेरे रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा है। वह दावा करती है कि मैं विक्टिम कार्ड खेल रहा हूं। लेकिन सच्चाई यह है कि मैं पीड़ित हूं। मैं उसके मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक आघात का शिकार हूं।"

Nitish Bharadwaj: नीतीश भारद्वाज के वो 5 बड़े आरोप, जो उन्होंने IAS स्मिता गाटे पर लगाए हैं?

  • नीतीश भारद्वाज ने दावा किया है कि उनकी अलग रह रही पत्नी स्मिता गाटे ने उनका पुणे वाला घर हड़प लिया है। उन्होंने कहा, पुणे में जो हमने साथ में घर लिया था, उसका 70 फीसदी पैसा मैंने दिया है। अब स्मिता गाटे ने उसका वित्तीय लेनदेन छिपाया है। उन्होंने कहा कि, बिना उनकी इजाजत के उनका घर किराये पर दे दिया गया है।
  • नीतीश भारद्वाज का दूसरा सबसे बड़ा आरोप ये है कि स्मिता गाटे ने मीडियो में जो भी इंटरव्यू दिए हैं और उनके बारे में जो कुछ भी कहा है कि वो सारी बातें झूठी हैं। नीतीश भारद्वाज ने कहा कि, 'मैं उनके दिए सारे बयानों को दस्तावेज अपने साथ लेकर चलता हूं। उन्होंने मीडिया में मेरे बाले में गलत बातें बोली हैं।'
  • नीतीश भारद्वाज ने स्मिता गाटे के उन आरोपों का भी खंडन किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि, 'उनको घर में हाउस वाइफ बनाकर रखने की कोशिश की गई थी।' नीतीश भारद्वाज ने कहा, ''मैं उनको हाउस वाइफ क्यों बनाकर रखना चाहूंगा। इंसान शादी क्यों करता है, इंसाना शादी एक-दूसरे के साथ के लिए करता है ना कि, सामने वाले के ग्रोथ को रोकने के लिए। मैंने उनको कभी भी रोकने की कोशिश नहीं की है।''
  • नीतीश भारद्वाज ने कहा कि, ''मैं एक पीड़ित मर्द हूं। शादी के इन सालों में मैंने मानसिक और आर्थिक शोषण झेला है। मेरा सच में शोषण हुआ है। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ मेरा फायदा उठाया है।''
  • नीतीश भारद्वाज ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, ''स्मिता गाटे अपने पद का फायदा उठा रही हैं। मुझे अप्रत्यक्ष पर अधिकारियों से कहलवाया जा रहा है, मैं इसपर बात ना करूं...लेकिन मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं सबकुछ हार चुका हूं...अब मुझे सिर्फ और सिर्फ अपनी बेटियां चाहिए...।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+