नितिन चौहान की मौत को लेकर पुलिस का चौंकाने वाला दावा, कहा- डिप्रेशन से जूझ रहे थे एक्टर, उठाया ऐसा कदम

Nitin Chauhaan Death News: फेमस टीवी एक्टर नितिन चौहान की मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है। 35 साल की उम्र में नितिन की मौत हो जाने से न सिर्फ उनके परिवार वाले बल्कि आम लोग भी शॉक्ड हो गए हैं।

टीवी एक्टर नितिन चौहान की मौत
दिवंगत एक्टर के परिवार से लेकर फैंस तक भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि नितिन अब इस दुनिया में नहीं हैं। वहीं नितिन चौहान को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही और अब इसे लेकर हैरान करने वाला बयान दिया गया है।

Nitin Chauhaan Death News

'डिप्रेशन से जूझ रहे थे नितिन'
पुलिस ने अपने ऑफिशियल बयान में कहा है कि नितिन चौहान डिप्रेशन से जूझ रहे थे और इसकी वजह से उन्होंने सुसाइड कर लिया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा है कि टीवी एक्टर नितिन चौहान कई सालों से डिप्रेशन से परेशान थे और इसकी दवा भी ले रहे थे।

नितिन की मौत पर पुलिस का चौंकाने वाला दावा
पुलिस की मानें तो नितिन को टीवी या फिल्म इंडस्ट्री दोनों ही जगह काम नहीं मिल रहा था और इसकी वजह से वह परेशान रहने लगे थे। पुलिस ने आगे बताया कि इलाज और दवा लेने के बाद भी नितिन डिप्रेशन से बाहर नहीं निकल पा रहे थे और फिर उन्होंने मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा। पुलिस के बयान के अनुसार नितिन चौहान ने जब सुसाइड किया, उस वक्त उनकी पत्नी घर पर नहीं थीं।

सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं है नितिन
नितिन चौहान सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं थे। साल 2023 में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था और इसके बाद साल 2024 सितंबर में नितिन ने नया पोस्ट डाला था। नितिन ने सितंबर में जो पोस्ट शेयर किया, उससे भी कहीं न कहीं ऐसा लग रहा है कि वो परेशान थे।

नितिन अपनी लाइफ को लेकर कुछ कहना चाहते थे
सितंबर 2024 में नितिन चौहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह आंखें बंद किए हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में वॉयसओवर में वह कह रहे हैं- पहले मुझे लगता था कि मुझे ये अपना माइनस प्वाइंट लगता था कि मैं लोगों से घुल-मिल नहीं सकता, लेकिन अब मुझे ये मेरा प्लस प्वाइंट लगता है। लोगों की मानें तो नितिन पहले से ही कुछ कहना चाहते थे, लेकिन उन्होंने कभी किसी से खुलकर कुछ नहीं कहा।

सदमे में है नितिन का पूरा परिवार
नितिन चौहान के निधन से इंडस्ट्री के लोगों के साथ उनका परिवार भी बुरी तरह से टूट गया है। एक्टर के परिवार वालें इस समय सदमे में हैं। नितिन चौहान की पत्नी को पति की मौत से काफी गहरा शॉ लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+