क्या सच में निम्रत कौर अभिषेक बच्चन को कर रही हैं डेट? एक्ट्रेस ने खुद बताया सच, दिया बड़ा बयान

Abhishek Bachchan Nimrat Kaur Dating Rumours: बॉलीवुड की गलियारों में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहें उड़ती रहती हैं। इस बीच एक्टर का नाम निम्रत कौर के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस रिश्ते की वजह से ऐश्वर्या राय ने अभिषेक से दूरी बना ली है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहों का जिम्मेदार फैंस निम्रत कौर को मान रहे हैं। लेकिन अब तक एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर रिएक्शन नहीं दिया था, हालांकि निम्रत ने आखिरकार इसकी सच्चाई बता दी है। आइए जानते हैं कि निम्रत ने क्या कुछ कहा।

Nimrat Kaur

निम्रत कौर ने एक इंटरव्यू में इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मैं अपनी जिंदगी में चाहे जो कुछ भी कर लूं, लेकिन लोग वहीं कहेंगे, जो उन्हें ठीक लगता है। इस तरह की अफवाहों को मेरे लिए रोकना काफी मुश्किल है। इसलिए मैं इन सब पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर फोकस करना चाहती हूं।'

निम्रत कौर ने आगे कहा कि, 'मैंने अब अपने काम पर फोकस करना सीख लिया है क्योंकि इन सभी अफवाहों की वजह से मेरे काम पर काफी ज्यादा असर पड़ रहा है।' निम्रत कौर के इस बयान के बाद अब डेटिंग रूमर्स पर ब्रेक लग चुका है। निम्रत और अभिषेक ने फिल्म दसवीं में साथ काम किया था। यह पिछले साल की बात है जब चर्चा थी कि अभिषेक और ऐश्वर्या अपने वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना कर रहे थे। हालांकि कई बार ऐश्वर्या ने अफवाहों पर ब्रेक लगाया लेकिन चर्चाएं फिर भी खत्म नहीं हुई।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या अलग-अलग नजर आए थे। जिसके बाद कपल को एकसाथ नहीं देखा गया। एक्ट्रेस ज्यादातर अपनी बेटी आराध्या के साथ ही स्पॉट होती हैं। इन तलाक की तमाम अफवाहों के बीच ऐश्वर्या और अभिषेक ने अब तक इस पर चुप्पी साधी हुई है।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+