'वो अब शादीशुदा है' अभिषेक बच्चन संग अफेयर की अफवाहों के बीच निम्रत कौर का बयान वायरल, आखिर क्यों कही ऐसी बात?
Nimrat Kaur Old Interview: जब से अभिषेक बच्चन का नाम निम्रत कौर के साथ जुड़ा है, उसके बाद से एक बार फिर एक्टर पत्नी ऐश्वर्या राय संग तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में आ गए। दोनों के तलाक की वजह निम्रत कौर को माना जा रहा है। इस बीच निम्रत कौर का एक पुराना बयान काफी चर्चा में है।
दरअसल, निम्रत कौर ने अभिषेक बच्चन संग फिल्म दसवीं में काम किया था। फिल्म प्रमोशन के दौरान निम्रत कौर ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज खोले थे। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड संग ब्रेकअफ की खबरों पर रिएक्ट किया।

फिल्म दसवीं के प्रमोशन में निम्रत कौर के साथ उनके को-स्टार अभिषेक बच्चन भी साथ थे। वहीं जब दोनों सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में पहुंचे थे तो एक्ट्रेस ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड का जिक्र किया था। निम्रत ने बिना नाम लिए कहा था, 'मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती क्योंकि वो अब शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। अगर मैं कुछ कहूंगी तो वो मुसीबत में पड़ जाएगा।'
इसके बाद जब निम्रत कौर से उनके एक्स बॉयफ्रेंड संग हुए ब्रेकअप की वजह पूछी गई तो एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहती थीं। निम्रत ने कहा, 'किसने कहा कि मैं अगले स्तर पर नहीं जाना चाहती थी?' उनके इस जवाब पर अभिषेक शॉक्ड रह गए और उन्होंने कहा, 'ओह माय गॉड, ये तो अच्छा जवाब था।'
इन दिनों निम्रत कौर अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस का नाम अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ा जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, अभिषेक और निम्रत की नजदीकियों की वजह से ऐश्वर्या राय ने एक्टर से दूरी बना ली थी। यही वजह थी कि वह जलसा छोड़कर अपनी मां के घर शिफ्ट हो गईं। हालांकि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल कपल ने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: Abhishek Bachchan ने निकाल दी शादी की रिंग! क्या सच में ऐश्वर्या से हो गए अलग? सामने आया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications