लड़खड़ाते हुए बाहर निकलीं निक्की तंबोली, तो शख्स ने ऐसे संभाला, करती रहीं अजीब हरकतें

हाल ही में रुबीना दिलैक के बर्थडे बैश के लिए तैयार हुईं निक्की को हॉट अवतार में स्पॉट किया गया।

मुंबई, 28 अगस्त: 'बिग-बॉस 14' में दर्शकों को जमकर एंटरटेन करने वाली निक्की तंबोली को कोई कैसे भूल सकता है। अपनी अदाओं से भी निक्की खूब कहर ढाती हैं। एक्ट्रेस के बोल्ड फोटोशूट इंटरनेट पर छाए रहते हैं। निक्की को पार्टीज का काफी शौक है। हाल ही में रुबीना दिलैक के बर्थडे बैश के लिए तैयार हुईं निक्की को हॉट अवतार में स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस का लुक इस दौरान बेहद ही बोल्ड लग रहा था। लेकिन निक्की ठीक से चल नहीं पा रही थीं। इसके साथ ही उनकी अजीब हरकतें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

ग्लैमरस अवतार में दिखीं निक्की

ग्लैमरस अवतार में दिखीं निक्की

रुबीना दिलैक के बर्थडे बैश के लिए तैयार हुईं निक्की को ब्रालेट और ब्लैक मिनी स्कर्ट में देखा गया। निक्की का बोल्ड अवतार देखने लायक था। लेकिन निक्की इस दौरान ठीक से चल नहीं पा रहीं थीं। ऐसे में उनके दोस्त शार्दुल पंडित उन्हें संभालते दिखे।

लड़खड़ाती दिखीं निक्की

दरअसल पार्टी में जाने के लिए निक्की ने हाई हील्स को कैरी किया हुआ था। ऐसे में उनके लिए चलना काफी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में शार्दुल पंडित उन्हें संभालते हुए नजर आए। शार्दुल कह रहे थे कि उन्होंने हील्स क्यों पहनी है। तो निक्की बोलीं कि उन्हें पसंद है। निक्की का ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

शार्दुल भी जमकर हुए ट्रोल

शार्दुल भी जमकर हुए ट्रोल

इस दौरान निक्की तंबोली अजीब हरकतें करती भी दिखाई दीं। वहीं शार्दुल पंडित को भी इस दौरान जमकर ट्रोल होना पड़ा। उनका ड्रेसिंग सेंस देखकर यूजर्स ने कहा कि लगता है शार्दुल के पास कपड़े नहीं हैं। वहीं अन्य यूजर ने कहा कि ये ड्रेसिंग सेंस बर्बाद है।

बेहद बोल्ड हैं निक्की

बताते चलें कि निक्की तंबोली अपने बोल्ड फैशन सेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस हर बार अलग अंदाज में फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में निक्की ने अपनी शानदार तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगा दी थी।

इस शख्स को किया बर्थडे विश

पिछले हफ्ते की शुरुआत में ही निक्की ने मनन शाह नाम के लड़के के साथ एक तस्वीर शेयर की। जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए निक्की ने लिखा कि हमारा प्यार सच्चा और कोमल है। जन्मदिन मु्बारक हो, मेरे प्रेमी और सबसे अच्छे दोस्त। इस दौरान फैंस की नजर निक्की के कैप्शन के उस पार्ट पर पड़ी, जिसमें उन्होंने मनन को अपना लवर बताया।

पहले भी जुड़ चुका है नाम

इससे पहले निक्की तंबोली का नाम खतरों के खिलाड़ी शो के दौरान प्रतीक सहजपाल के साथ जोड़ा जा रहा था। शो में एक बार निक्की ने प्रतीक से शादी करने की इच्छा तक जाहिर की थी। प्रतीक के अलावा बिग बॉस में जान कुमार शानू के साथ भी निक्की का नाम जुड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+