'मुझे मच्छर ने नहीं काटा लेकिन डेंगू हुआ है', बुखार के चलते सदमे में हैं ये फेमस एक्ट्रेस, सरेआम कही ऐसी बात
Nikki Tamboli Dengue: बिग बॉस फेम निक्की तंबोली इन दिनों हेल्थ इश्यूज से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है कि वह डेंगू से संक्रमित हो गई हैं। एक्ट्रेस ने खुद बताया कि उन्हें तेज बुखार है, जो एक समय पर 103.6 डिग्री तक पहुंच गया था।
निक्की तंबोली को हुआ डेंगू
इसी वजह से निक्की तंबोली इस बार गणेश चतुर्थी के उत्सव में भी हिस्सा नहीं ले पाईं। एक्ट्रेस की तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

निक्की तंबोली ने शेयर किया अपना दर्द
ई-टाइम्स टीवी से बात करते हुए निक्की तंबोली ने बताया कि उन्हें खुद भी ये समझ नहीं आ रहा कि डेंगू आखिर कैसे हो गया। निक्की ने कहा- जब मैं दुबई में थी, तब मुझे लगा ही नहीं कि किसी मच्छर ने काटा है। सच कहूं तो मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि मच्छर ने काटा हो, इसलिए जब रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव आया तो मैं हैरान रह गई। इतना ध्यान रखने के बावजूद ये हुआ, जो मेरे लिए सदमे से कम नहीं है।
6 दिन से बीमार हैं निक्की तंबोली
निक्की तंबोली ने आगे कहा- पिछले 6 दिन से मैं बीमार हूं। मेरा चेहरा सूज गया है। पूरा दिन दवाइयां ले रही हूं, सो रही हूं और खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश कर रही हूं। अब मैंने 10 दिन का ब्रेक लिया है ताकि ठीक हो सकूं, क्योंकि इस बीमारी ने मुझे बहुत कमजोर बना दिया है।
निक्की तंबोली के प्रोजेक्ट्स
-आपको बता दें कि टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आने के बाद निक्की तंबोली सेलिब्रेटी मास्टर शेफ जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज अक्सर इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं।
-निक्की तंबोली की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अपनी खूबसूरती और स्टाइल से निक्की अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं और कई बार वह बॉलीवुड व टीवी की बड़ी एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications