लाइव परफॉर्मेंस के बीच में निक जोनस ने सरेआम प्रियंका चोपड़ा के साथ किया ये काम, वीडियो हो रहा है वायरल

Priyanka Chopra and Nick Jonas Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए भारत पहुंच सकती हैं। खबर है कि वह आगामी 20 सितंबर 2023 को दिल्ली पहुंचेंगी। हालांकि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी इस शादी समारोह में शामिल होंगे या नहीं इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आपको बता दें कि इस वक्त निक जोनस अपने भाइयों यानी 'जोनस ब्रदर्स' के साथ लाइव कंसर्ट करते नजर आ रहे हैं। इन कंसर्ट्स में से एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

निक जोनस का वीडियो हो रहा है वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दिनों सिंगर और एक्टर निक जोनस अपने भाइयों के साथ कई जगहों पर लाइव कंसर्ट्स कर रहे हैं। इन इवेंट्स में उनकी पूरी फैमिली यानी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी भी नजर आ रही हैं। निक जोनस का एक वीडियो इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को स्टेज पर परफॉर्म करने के बीच में ही किस कर लेते हैं।

nick jonas

स्टेज पर गाना गाते हुए निक जोनस ने की ये हरकत
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी काफी शानदार है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। गत 16 सितंबर 2023 को ही निक जोनस ने अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वहीं फिलहाल निक जोनस के फैन पेज से पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक जोनस स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा नीचे ऑडियंस की भीड़ में खड़ी दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा को किया किस
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा आगे बढ़ती हैं और निक जोनस अचानक ही स्टेज से नीचे झुककर उन्हें किस कर लेते हैं। दोनों का ये खूबसूरत वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और फैंस इस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को ऐसे किया था बर्थडे विश
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को विश करते हुए ढेर सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को बर्थडे विश करते हुई कई प्यारी बातें भी लिखी हैं। उन्होंने लिखा है- तुम्हें सेलिब्रेट करना मेरी लाइफ की सबसे बड़ी खुशी है। तुमने मुझे उन पॉसिबल रास्तों पर धकेला है जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था। मुझे हमेशा ऐसे ही प्यार करते रहना। जन्मदिन मुबारक हो बेबी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+