TV की सुपरहॉट एक्ट्रेस Nia Sharma के पास नहीं है कोई काम, अब दिमाग में आने लगे हैं ऐसे विचार

मुंबई, 03 दिसंबर। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्ड और आइकॉनिक लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। तीन बार एशिया की सबसे सेक्सी वुमन का खिताब अपने नाम कर चुकीं निया शर्मा इन दिनों अपने घर पर खाली बैठी हैं। जी हां, कई हिट टीवी सीरीयल्स देने वालीं निया शर्मा के पास फिलहाल कोई प्रोजेक्ट नहीं है। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया है। आखिरी बार निया शर्मा 2020 में टीवी नजर आई थीं, तब से उनके पास कोई काम नहीं है।

बोल्ड अदाओं को लेकर सुर्खियों में रहती हैं निया

बोल्ड अदाओं को लेकर सुर्खियों में रहती हैं निया

हाल ही में दिए अपने एक इटंरव्यू में निया शर्मा ने बताया कि टीवी से दूर रहने का फैसला उनका खुद का नहीं है, बल्कि उनकी मजबूरी है। सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर चर्चा में रहने वाली निया शर्मा बीच-बीच में म्यूजिक वीडियो में नजर आती रहती हैं, लेकिन टीवी पर उन्हें काफी समय से फैंस मिस कर रहे हैं। निया ने बताया कि 2020 के बाद से उनके पास कोई टीवी प्रोजेक्ट नहीं आया।

'मेरे पास अभी कोई काम नहीं'

'मेरे पास अभी कोई काम नहीं'

निया के मुताबिक ऐसा नहीं है कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है, वह खुद को बिजी रखती हैं। हालांकि एक सच यह भी है कि उन्हें टीवी सीरीयल्स को ऑफर नहीं आ रहे हैं। निया ने कहा, 'टीवी पर लगातार चलने वाली सीरीयल्स और शोज अगर नहीं मिलते तो भी सोचना पड़ता है कि अब आगे क्या? ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास अभी कोई काम नहीं है। मैं जानबूझकर इससे दूर नहीं हूं।'

'खाली बैठना खलता है'

'खाली बैठना खलता है'

निया आगे कहती हैं, 'इस साल मुझे कोई काम नहीं मिला, मुझे नहीं पता ऐसा क्यों है? मुझे किसी ने अप्रोच या ऑफिर नहीं दिया। काम ना होना अच्छा महसूस नहीं कराता है। ऐसा नहीं है कि मेरे पास कोई काम नहीं है, लेकिन जब आप लंबे समय तक घर बैठते हैं तो दिमाग में अलग-अलग चीजें चलने लगती हैं। आप सोचने लगते हैं कि आगे क्या? दिन में एक बार यह आपको हिट करता है।'

बहुत सारा पैसा कमाने का है सपना

बहुत सारा पैसा कमाने का है सपना

निया शर्मा ने कहा कि उन्होंने इतने लंबे समय तक कड़ी मेहनत की है, ऐसे में अगर कुछ समय के लिए घर बैठना पड़ता है तो इसका मतलब ये नहीं कि यह जिंदगी का बुरा दौर है। एक्ट्रेस ने कहा, मैं खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश करती हूं और बिजी भी रहती हूं। मैं बॉल लेडी बनकर बड़े प्रोजेक्ट करना चाहती हूं, मैं चाहती हूं कि मेरे काम पर लोग बात करें, मुझे बिजनेस भी करना है। मुझे ऐसी महिला बनना है जो बहुत सारा पैसा कमाए।

'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आई थीं

'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आई थीं

बता दें कि निया शर्मा आखिरी बार साल 2020 में आए, 'फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया' में नजर आई थीं। इसके बाद वह बिग बॉस ओटीटी में अपने एक गाने के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। आखिरी बार निया शर्मा 'नागिन' सीरीयल में नजर आई थीं, तब से उन्हें एक अच्छे टीवी या बॉलीवुड प्रोजेक्ट का इंतजार है। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा कई ब्रांड से भी जुड़ी हुई हैं।

'मणिकर्णिका' में रोल मांगने गई थीं निया

'मणिकर्णिका' में रोल मांगने गई थीं निया

निया ने कहा कि वह केवल एक बार किसी बॉलीवुड ऑफिस में गई हैं और पहली बार में ही उनका अनुभव काफी निराशाजनक रहा। निया ने कहा कि वह फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में काम मांगने के लिए फिल्म मेकर्स के दफ्तर गई थीं, लेकिन वह सिर्फ समय की बर्बादी थी। उन्होंने मुझसे कहा तुम बहुत हॉट दिखती हो। मैंने कहा, वाकई?

यह भी पढ़ें: नाइट पार्टी में निया शर्मा ने दिखाया बोल्ड अंदाज, वनपीस ड्रेस पहन पानी में उतरीं, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+