नाइट पार्टी में निया शर्मा ने दिखाया बोल्ड अंदाज, वनपीस ड्रेस पहन पानी में उतरीं, वीडियो वायरल
मुंबई, 4 नवंबर: एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। उनके वीडियो और तस्वीरें लगताार वायरल होते रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसकी काफी चर्चा है। इस वीडियो में निया पार्टी करते हुए दिख रही है। जिस तरह से बोल्ड अंदाज उन्होंने इस वीडियो में दिखाए हैं, उससे वीडियो वायरल हो रहा है।

पार्टी करती दिखीं निया
निया इन दिनों गोवा में छुट्टी बिता रही हैं। वहां से वो लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। उसमें वो बैकलेस वनपीस में डांस करती नजर आ रही हैं। वो पहले बालकनी पर और उसके बाद पूल में दिख रही हैं। उनका ये वीडियो किसी धमाकेदार पार्टी का लग रहा है।

फैंस कर रहे कमेंट
निया शर्मा के इस वीडियो को लाखों लाइक और व्यूज मिल चुके हैं।। इस वीडियो को लेकर जहां कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनको असहज करने वाले कमेंट का सामना भी करना पड़ा है। कई यूजर्स ने उनके वीडियो को दिवाली से जोड़ते हुए कहा है कि त्योहार पर इस तरह के कपड़े भारतीय संस्कृति की पहचान नहीं है।
अक्सर होती हैं ट्रोलिंग का शिकार
निया को अक्सर ही अपने वीडियो और तस्वीरें के लिए ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि वो इससे घबराती नहीं हैं और इसका जमकर जवाब देती हैं। कुछ दिन पहले ट्रोल करने वालों को जवाब देने के लिए अपना एक बोल्ड वीडियो शेयर किया था। इसे शेयर कर उन्होंने लिखा था कि जो लोग उनके कपड़ों को लेकर ट्रोल करते हैं, ये उनके लिए है। इस वीडियो में उन्होंने काफी हॉट ड्रेस पहनी थी। एक तरह सेउन्होंने ट्रोलर्स को चिढाया था कि उनको उनके कमेंट से फर्क नहीं पड़ता है।

अच्छी पहचान बना चुकी हैं निया
निया शर्मा टीवी का काफी जाना पहचाना चेहरा हैं। निया ने टीवी सीरियल काली के जरिए एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है से खूब लोकप्रियता मिली थी। निया शर्मा आखिरी बार नागिन 4 में जैस्मीन भसीन, रश्मि देसाई के साथ नजर आईं थी। निया ने शो में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था। निया ने रवि दुबे के साथ वेब सीरीज जमाई राजा-2 में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications