'मुझे आप बहुत पसंद आए' हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा को है प्यार की तलाश, नए साल पर किया पोस्ट
New Year 2025: साल 2024 कई सितारों के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। इस साल भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक का तलाक हो गया था। अब तलाक के बाद नताशा ने 2025 के लिए शांति, खुशी और प्यार की कामना की है।
31 दिसंबर 2024 की रात नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की और 2024 के लिए आभार जताया और 2025 में बेहतर होने की उम्मीद जताई। इन तस्वीरों में नताशा अपने बेटे अगस्त्य संग वक्त गुजारते हुए नजर आईं। हालांकि नताशा के पोस्ट में कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा।

नताशा ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "2024 मुझे बहुत पसंद आया, तुमने मुझे बहुत कुछ सिखाया और इसके लिए मैं आभारी हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि 2025 शांति, खुशी और प्यार लेकर आए।" अब सोशल मीडिया पर उनका ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। फैंस ने भी कमेंट कर एक्ट्रेस को नए साल की बधाई दी।
ये भी पढ़ें: हार्दिक-नताशा के तलाक की असली वजह सामने आते ही खुला ऐसा राज, Natasa के पोस्ट ने मचाया हंगामा
साल 2024 नताशा के लिए आसान नहीं रहा। एक्ट्रेस ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से अलग होने का फैसला लिया। दोनों ने मई 2020 में शादी की थी और फरवरी 2023 में हिंदू और क्रिश्चियन रिवाजों के अनुसार दोबारा शादी रचाई। लेकिन जुलाई 2024 में उन्होंने अपने तलाक का ऐपान कर फैंस को बड़ा झटका दिया। इसके बाद नताशा को सोशल मीडिया पर फैंस ने खूब ट्रोल किया, यहां तक कि उन्हें गोल्ड डिगर का भी टैग मिला।
नताशा ने एक इंटरव्यू के दौरान हार्दिक से अलग होने के बाद अपनी जिंदगी के बारे में बात की और बताया कि वह आज भी उनके बेटे के कारण एक परिवार हैं। उन्होंने कहा, "हार्दिक और मैं अब भी परिवार हैं। हमारे पास एक बच्चा है, और बच्चा हमेशा हमें एक परिवार बनाए रखेगा। मैं कभी भी ऐसा नहीं करूंगी क्योंकि अगास्त्य को दोनों माता-पिता के साथ रहना जरूरी है। यह 10 साल हो गए हैं और मैं हर साल उसी समय सर्बिया वापस जाती हूं।"
ये भी पढ़ें: Happy Birthday Hardik Pandya: बेहद रंगीला है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा नाम












Click it and Unblock the Notifications