हार्दिक-नताशा के तलाक की असली वजह सामने आते ही खुला ऐसा राज, Natasa के पोस्ट ने मचाया हंगामा
Hardik Pandya-Natasa Stankovic Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। साल 2020 में इस कपल ने शादी की थी। इसके बाद दोनों ने अपने बेटे अगस्त्य का वेलकम किया था। वहीं अब दोनों का तलाक भी हो गया है।
हार्दिक पांड्या-नताशा का तलाक
शादी के कुछ समय के बाद ही हार्दिक और नताशा के बीच चीजें खराब होने लगी थीं। वहीं हाल ही में दोनों ने तलाक की अनाउंसमेंट कर फैंस को झटका दिया था। कपल के अलग होने के बाद कुछ लोगों ने सारा दोष नताशा को दिया था। लेकिन अब हार्दिक के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि नताशा और हार्तिक एक दूसरे के साथ एडजस्ट नहीं कर पा रहे थे।

नताशा ने 'प्यार' पर क्रिप्टिक नोट किया शेयर
हार्दिक और नताशा के तलाक की असली वजह भी सामने आ गई हैं। वहीं अब नताशा ने इसके बाद एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है। नताशा और हार्दिक के तलाक की असल वजह सामने आने के बाद नताशा ने अब प्यार को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
'प्यार कभी भी दूसरों का अपमान नहीं करता है'
नताशा की पोस्ट में लिखा है- प्यार दयालु और धैर्यवान होता है, जो घमंड या जलन नहीं करता। पोस्ट में ये भी बताया गया है कि कैसे प्यार खुद से नहीं मांगा जा सकता और कैसे ये कोई रिकॉर्ड नहीं रखता कि क्या सही है या क्या गलत। पोस्ट के अनुसार, प्यार कभी भी दूसरों का अपमान नहीं करता है और हमेशा प्रोटेक्ट करता है और दृढ़ रहता है और ये कभी फेल नहीं होता है।
हार्दिक पांड्या को नहीं रहती थी नताशा की खबर
आपको बता दें कि नताशा की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने कहा कि हार्दिक पांड्या को नताशा से कोई मतलब नहीं रहता था और वह खुद की दुनिया में ही व्यस्त थे। नताशा को यह अच्छा नहीं लग रहा था। हालांकि उन्होंने चीजों को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन कुछ भी सही नहीं हुआ।
ताशा ने लिया अलग होने का फैसला
अंत में नताशा ने खुद को अहमियत देने का फैसला देते हुए इस रिश्ते से खुद को अलग करने का फैसला लिया। नताशा इंतजार में थीं कि शायद हार्दिक पांड्या चीजों को लेकर गंभीर हो जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया और नताशा ने तलाक लेने का फैसला लिया।
हार्दिक के चलते दुखी थी नताशा
सूत्रों के अनुसार नताशा को इस नतीजे पर आने के लिए काफी समय लग गया था। इससे पहले उन्होंने समय लिया और सब कुछ अच्छा हो जाने का इंतजार भी किया लेकिन हार्दिक की तरफ से कोई प्रयास दिखाई नहीं देने से दुखी होकर उन्होंने अलग होने का निर्णय लिया।












Click it and Unblock the Notifications