New Web Series: ‘रीता सान्याल’ वेब सीरीज़ में अदा शर्मा के साथ 'स्पेशल अपियरेंस' से Ayeesha मचाएंगी धमाल

Ayeesha S Aiman 'Rita Sanyal' Web Series: डिज़्नी+ हॉटस्टार पर 14 अक्टूबर को एक नया शो आने वाला है, जिसमें आपको बिहार की बेटी आयशा एस ऐमन का अलग अंदाज़ देखने को मिलने वाला है। आयशा इन दिनों अपने टैलेंट से सबका दिल जीत रही है। उन्हें अपनी पहली फिल्म के लिए इतनी मेहनत की, कि उन्हें एक नए टैलेंट के रूप में जाना जाने लगा।

इंडिया लॉकडाउन (मधुर भंडारकर डायरेक्शन) से बॉलीवुड के सफर शुरुआत करने वाली आयशा ने इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप हुडा के साथ भी नजर आ चुकी हैं। इस सीरीज़ में आयशा के किरदार को लोगो ने काफी सराहा था। वहीं एक बार फिर आयशा एस ऐमन का नाम चर्चाओं में है।

New web series Bihari daughter Ayesha S Aiman will create a stir with Ada Sharma in Rita Sanyal

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए आयशा एस एमन ने कहा कि इंस्पेक्टर अविनाश में उनकी अदाकारी ने सभी लोगों को प्रभावित किया, दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिला। अब वह एक नये शो 'रीता सान्याल' में नज़र आने वाली हैं। आयशा ने बताया कि 'रीता सान्याल' में वह एक नये किरदार में नज़र आएंगी।

'रीता सान्याल' में वो एक नई कहानी का हिस्सा बनने जा रही है, जो 14 अक्टूबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। उन्होंने कहा कि इस शो में अभिनेत्री अदा शर्मा के साथ काम करके को बहुत कुछ सीखने को मिला है। ये शो उनके अभिनय कौशल को और भी ज़्यादा चमकने का मौका देगा।

इस शो में दोनों अभिनेत्रियों की केमिस्ट्री देखने लायक होगी, उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। सीरीज़ की कहानी पर चर्चा करते हुए आयशा ने कहा कि 'रीता सान्याल' सिर्फ एक मनोरंजन नहीं है, बल्कि ये एक कहानी है जो बेटियों की हिम्मत और सपनों पर आधारित है। इस शो के ज़रिए एक प्रेरणादायक संदेश देना चाहती हूं, कि खुद पर विश्वास करके हम किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं।

आयशा के नए शो 'रीता सान्याल' के लिए हो जाइए तैयार और देखिये कैसे आयशा अपने किरदार में नये रंग भर रही हैं। ब्यूटी क्वीन का खिताब ले चुकी आयशा एस ऐमन अब एक नई मंजिल की तरफ बढ़ रही हैं। उन्होंने दर्शको से अपील की है कि आप सीरीज़ को देखें, प्यार और आशीर्वाद दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+