सुशांत केस में नया मोड़, मौत के दो साल बाद RTI दाखिल कर मांगी गई ये जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की गुत्थी दो साल बाद भी अभी तक अनसुलझी है।

नई दिल्ली, 8 अप्रैल: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की गुत्थी दो साल बाद भी अभी तक अनसुलझी है। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में फंदे से लटका हुआ मिला था। पहले इस केस की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने की और इसके बाद मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया गया। शुरुआत में सुशांत सिंह की मौत को लेकर हत्या सहित कई तरह की आशंकाएं जताई गईं, लेकिन सीबीआई की जांच में अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। इस बीच, अब इस मामले में एक आरटीआई दाखिल कर सीबीआई से केस की जानकारी मांगी गई है।

'सुशांत की मौत का सच आखिर क्या है'

'सुशांत की मौत का सच आखिर क्या है'

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत सिंह मामले में एक आरटीआई दाखिल कर सीबीआई से केस के बारे में जानकारी मांगी गई है। आरटीआई में पूछा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच आखिर क्या है? सुशांत के फैंस जानना चाहते हैं कि उनकी मौत आखिर किस वजह और किन परिस्थितयों में हुई? हालांकि सीबीआई ने इस आरटीआई पर कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है और कहा है कि केस की जांच अभी जारी है।

जवाब में CBI ने क्या कहा

जवाब में CBI ने क्या कहा

आरटीआई का जवाब देते हुए सीबीआई की तरफ से कहा गया है, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच की जा रही है। जांच से संबंधित कोई भी जानकारी देना, इस केस की तहकीकात में बाधा डाल सकता है। इस वजह से सुशांत सिंह राजपूत मामले में मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती।' आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ की गई थी।

मामले में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर लगे आरोप

मामले में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर लगे आरोप

सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों ने आरोप लगाया था कि रिया चक्रवर्ती ने उनके बेटे की दौलत का गलत इस्तेमाल किया और उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया। वहीं, रिया चक्रवर्ती के ऊपर काला जादू करने जैसे आरोप भी लगे। इस मामले में रिया चक्रवर्ती कुछ हफ्तों के लिए जेल गईं और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभी तक रिया चक्रवर्ती की भूमिका को लेकर सीबीआई की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- कैमरे पर टॉप उतारने के बाद आखिर क्यों फूट-फूट कर रोने लगीं पूनम पांडे, कहा- 'देखना, अकेली मरूंगी मैं'
सुशांत के परिवार में कौन कौन हैं

सुशांत के परिवार में कौन कौन हैं

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' थी, जो उनकी मौत के करीब एक महीने बाद डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री संजना संघी थी और फिल्म को उनके फैंस के लिए फ्री रखा गया था। सुशांत के परिवार में पिता के अलावा उनकी चार बहनें- रानी, ​​मीतू सिंह, प्रियंका सिंह और श्वेता सिंह कीर्ति हैं, जो आज भी अपने भाई के लिए न्याय की मांग कर रह ही हैं। सुशांत की बहनों का कहना है कि उन्हें कानून और ईश्वर पर भरोसा है कि उनके भाई को इंसाफ जरूर मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+