कैमरे पर टॉप उतारने के बाद आखिर क्यों फूट-फूट कर रोने लगीं पूनम पांडे, कहा- 'देखना, अकेली मरूंगी मैं'

कैमरे पर टॉप उतारने के बाद आखिर क्यों फूट-फूट कर रोने लगीं पूनम पांडे, कहा- 'देखना, अकेली मरूंगी मैं'

मुंबई, 08 अप्रैल: पूनम पांडे कंगना रनौत के शो लॉक अप में सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक हैं। पूनम पांडे शो में काफी अच्छा कर रही हैं। वह हमेशा अपने बयानों और अदाओं से लोगों को दिल जीतती रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले पूनम पांडे ने अपने प्रशंसकों से वादा किया था कि अगर वे उसे एलिमिनेशन से बचाते हैं तो वह कैमरे पर अपनी टी-शर्ट को लाइव उतार देंगी। पूनम पांडे ने अपने फैंस से किया वादा निभाया और टी-शर्ट उतारा। लेकिन इसके बाद के एपिसोड में पूनम ने अपना इमोशनल साइड दिखाया और अपनी शादी के सफल न होने पर फूट-फूट कर रोती दिखीं।

आखिर क्यों रो पड़ीं पूनम पांडे

आखिर क्यों रो पड़ीं पूनम पांडे

हाल ही में अंकिता लोखंडे पवित्र रिश्ता सीजन 2 को प्रमोट करने के लिए शो में आईं थीं। अंकिता ने मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा की केमिस्ट्री की तारीफ की। कंट्रोवर्सी क्वीन पूनम पांडे को अंकिता की ये बात सुन अपनी शादी और ब्रेकअप की याद आ गई और इसी याद में पूनम पांडे इमोशनल हो गईं और रोने लगीं।

पूनम बोलीं- 'मत बोले...मैं मजबूत हूं...'

पूनम बोलीं- 'मत बोले...मैं मजबूत हूं...'

अंकिता के जाने के बाद पूनम पांडे ने अंजलि से कहा, ''मैं अभी कहीं और गई थी लेकिन आप लोगों से इसका कोई लेना-देना नहीं है।'' पूनम अंकिता के जाने के बाद एक बेंच पर बैठ गई और फूट-फूट कर रोने लगी। पूनम पांडे ने कहा, "अभी मेरा ब्रेकअप हुआ था।" अंजलि और पूनम पांडे की बातों के बीच मुनव्वर वहां आया और उसने अंजलि से पूछा कि क्या हुआ तो पूनम ने कहा, ''मत बोल ना, मैं मजबूत हूं।''

'पूनम परेशान है क्योंकि उसका अभी ब्रेकअप हुआ है...'

'पूनम परेशान है क्योंकि उसका अभी ब्रेकअप हुआ है...'

अंजलि ने मुनव्वर फारूकी से कहा, ''पूनम परेशान है क्योंकि इसका अभी भी ब्रेकअप हुआ है।" मुनव्वर ने चुटकी लेते हुए कहा, "अरे! हमारा भी अभी बहार जा के, 5 हफ्ते में होने वाला है।''

पूनम ने कहा-मैंने अपनी शादी बचाने की बहुत कोशिश की...

पूनम ने कहा-मैंने अपनी शादी बचाने की बहुत कोशिश की...

पूनम ने आगे कहा, "मैंने बहुत कोशिश किया यार, चार साल लेकिन नहीं संभलना यार बहुत कोशिश किया मैंने। मैंने अपनी शादी बचाने की बहुत-बहुत कोशिश की। काश मेरी भी शादी टिक गई होती यार।"

'देखना, मैं अकेले मरूंगी...'

'देखना, मैं अकेले मरूंगी...'

जब मुनव्वर फारूकी ने उसे बताया कि जीवन में उसके लिए कुछ बेहतर होगा, तो पूनम ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मुझे जीवन में कभी कुछ मिलेगा। अकेली मरूंगी मैं, ऐसे लोग मुझे स्लट शेमिंग करते हैं, मेरे लिए फूहड़ और शर्मनाक बाते करते हैं, मुझे ये सब बुरा लगता है।''

 पूनम के इमोशनल साइड ने खींचा सबका ध्यान

पूनम के इमोशनल साइड ने खींचा सबका ध्यान

खैर, पूनम के इमोशनल साइड ने सबका ध्यान खींचा है। यह देखना निश्चित रूप से दिलचस्प होगा कि पूनम पांडे शो में कितनी दूर तक जाती है। इस बीच हाल ही में लॉक अप शो में पायल रोहतगी चर्चा में रही थी। उसने जीशान खान के खिलाफ इस्लामोफोबिक टिप्पणी की थी और उसे आतंकवादी कहा था। नेटिजन्स पायल से नाराज थे और वे चाहते थे कि उसे हटा दिया जाए, लेकिन यह निशा रावल थी जिसे इस सप्ताह के आखिर में शो से आउट किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+