राघव चड्ढा के घर ऐसे हुआ नई बहू परिणीति चोपड़ा का गृह प्रवेश, जमीन से उठाईं प्लेट्स, वीडियो हुआ वायरल
Parineeti Chopra Raghav Chadha New Video: आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने गत 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में शादी कर ली थी। इसके बाद 25 सितंबर को ही परिणीति चोपड़ा दिल्ली में अपने ससुराल पहुंची थीं। आपको बता दें कि शादी की तस्वीरेंऔर वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसी कड़ी में अब परिणीति के ससुराल में हुए ग्रैंड वेलकम की वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
परिणीति-राघव का नया वीडियो वायरल
इस वीडियो को कपल की शादी में फोटोग्राफी करने वाले फोरफोल्डपिक्चर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडिया में नई बहू परिणीति चोपड़ा के अपने ससुराल में हुए स्वागत से लेकर रस्मों तक की बेहद खूबसूरत झलक दिखाई गई है। इस वीडियो को परिणीति ने भी सोशल मीडिया पर रीशेयर किया है।

परिणीति चोपड़ा का ससुराल में स्वागत
इस वीडियो की शुरुआत परिणीति चोपड़ा से होती है जो अपने पति राघव चड्ढा का हाथ थामे दिल्ली में अपने ससुराल में एंट्री करते हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति अपने ससुराल में हुई डेकोरेशन को देखकर काफी खुश हो जाती है।
परिणीति चोपड़ा का ग्रैंड वेलकम
साथ ही डोल और आतिशबाजी के बीच एक्ट्रेस अपने नए घर के अंदर जाती दिखाई देती हैं। इसके बाद वीडियो में दूल्हा और दुल्हन के बीच एक दिलचस्प गेम की झलक देखने को मिलती है। इस गेम में परिणीति और राघव से कई तरह के पर्सनल सवाल किए जाते हैं। इस पर दोनों आंख बंद करके इशारे करते हुए जवाब देते हैं।
शादी के बाद की रस्में निभाती नजर आईं परिणीति
इसके बाद वीडियो में परिणीति शादी के बाद होने वाली कुछ रस्में निभाती हुई नजर आती हैं। वीडियो में वह गृह प्रवेश करते हुए पहले चावल से भरे कलश को पलटती हैं, फिर कुमकुम के थाल में पैर रखती हैं और फिर अपने कदमों के निशान घर में छोड़ते हुए अंदर एंट्री करती हैं। इसके बाद परिणीति अपने पति राघव के साथ अंगूठी ढूंढने वाला खेल भी खेलती हुई नजर आती हैं। ससुराल में सभी लोग परिणीति और राघव के बीच का प्यार देख काफी खुश होते हैं।
परिणीति ने कहा- ये है दुनिया का बेस्ट ससुराल
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के इस वीडियो को शेयर करते हुए फोरफोल्डपिक्चर्स ने लिखा है- आज से पहले कभी किसी बहू का ऐसा स्वागत नहीं देखा होगा। वीडियो के आखिर में परिणीति चोपड़ा भी अपने पति और परिवार की खूब तारीफ करते हुए नजर आती हैं। परिणीति कहती हैं कि उन्हें इस दुनिया का बेस्ट पति और बेस्ट ससुराल मिला है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications