'ऐसे कपड़ों में लोग बर्तन धुलवाएंगे...', पत्नी संग कुछ इस हाल में दिखे बॉबी देओल, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
Bobby Deol gets troll: बॉबी देओल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। अकसर वे अपने परिवार के साथ नजर आते हैं। हाल ही में एक्टर अपनी पत्नी तान्या संग फिर नजर आए। लेकिन एक्टर को इस बार तारीफ की जगह जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।
बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल की कैमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है। हाल ही में एक्टर अपनी पत्नी को लेकर डिनर पर पहुंचे। लेकिन लगता है फैंस को उनका लुक खास पसंद नहीं आया और वे ट्रोलिंग का शिकार हो गए।

वायरल हुआ बॉबी देओल का लुक
एक्टर जब अपनी पत्नी को डिनर डेट पर लेकर पहुंचे तो उनके लुक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वे लूज रिप्ड जींस और ब्लैक वेस्ट में नजर आए। इसके साथ एक्टर ने व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए थे। लेकिन लगता है बॉबी देओल की जीन्स काफी ज्यादा रिप्ड थी और लोगों को ये खास पसंद नहीं आई। देखते ही देखते लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
'भिखारी जैसा लग रहा है'
कई लोगों ने कहा कि बॉबी देओल इन कपड़ों में भिखारी जैसे लग रहे हैं। कईयों ने कहा कि घर में नई बहू आई है और ससुर जी का स्वैग देखो। कई लोगों ने एक्टर के लुक को लेकर उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया।
'बर्तन धुलवाने लगेंगे लोग'
एक यूजर ने कहा कि ऐसे कपड़े पहनो की रेस्टोरेंट वाले बर्तन कपड़े धुलवाने वाली जगह लेकर जाएं। एक ने कहा कि कल को कोई भिखारी ऐसे कपड़ों में अंदर आए तो उसको सिलेब्रिटी समझकर रिस्पेक्ट देंगे लोग। एक ने कहा कि ये वही शख्स है, जो हिंदी सिनेमा में इटेलियन लुक्स लेकर आया है। एक ने कहा कि अच्छी पैंट है, बचा हुआ खाना डस्टबिन में डालने की जरूरत नहीं।
बॉबी देओला का वायरल वीडियो
भाई के बेटे की शादी में थिरके बॉबी
बताते चलें कि सनी देओल के बेटे करण देओल की संगीत सेरेमनी में बॉबी देओल ने खूब मस्ती की थी। उन्होंने तान्या देओल के साथ जमकर डांस भी किया। फिल्म बरसात के गाने हमको सिर्फ तुमसे प्यार है... गाने पर वे जमकर थिरके। ये वीडियो देखते ही देखते खूब वायरल होने लगा।












Click it and Unblock the Notifications