'हिंदू धर्म की धज्जियां उड़ा रखी हैं...' शादी के बाद रकुल प्रीत ने की ऐसी हरकत, बुरी तरह से भड़क उठे लोग
Rakul Preet After Wedding: 21 फरवरी को बी टाउन के मशहूर कपल जैकी भगनानी और रकुल प्रीत शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी के गवाह कई सितारे बने। रकुल प्रीत दुल्हनिया बनीं बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं मैचिंग शेरवानी में जैकी अपनी दुल्हन को कॉम्प्लिमेंट कर रहे थे। अब शादी के बाद दोनों का एक क्लिप सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग रकुल प्रीत को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
पहले फैंस रकुल को दुल्हन बनीं देखने के लिए बेहद एक्साइटेड थे और फिर उनके फर्स्ट अपीयरेंस को लेकर। मगर एक्ट्रेस ने जैसे ही शादी के बाद अपना फर्स्ट लुक शेयर किया तो लगता है फैंस को ये पसंद नहीं आया औऱ देखते ही देखते वे रकुल पर बुरी तरह भड़क उठे।

आफ्टर वेडिंग लुक को देखने के बाद कई लोगों ने इसे धर्म से भी जोड़ना शुरू कर दिया। ऐसे में जाहिर तौर पर आप सोच रहे होंगे कि आखिर रकुल ने ऐसा क्या कर दिया कि लोग उनपर गुस्सा कर रहे हैं। चलिये आपको बताते हैं।
दरअसल जब रकुल और जैकी शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए तो पैपराजी ने उन्हें ढेरों बधाईयां दीं। इसके बाद सबकी नजर रकुल के आउटफिट पर गई। एक्ट्रेस ने इस दौरान प्रिंटेड फ्लावर वाली लाइट कलर की शॉर्ट्स पहनी थी। ये लुक बेहद ही कैजुअल था। ऐसे में कई लोगों को तो ये पसंद आया मगर कईयों को इसे देखकर गुस्सा आ गया।
रकुल ने सिर्फ हाथों में चूड़ा पहना हुआ था। उन्होंने ना तो मांग भरी थी और ना ही गले में मंगलसूत्र डाला हुआ था। बस उनके हाथों और पैरों पर मेहंदी लगी हुई थी। इसके बाद कई लोगों को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। लोग रकुल को बुरी तरह से लताड़ने लगे। एक यूजर ने कहा कि शादी के बाद एक दिन भी सिंदूर नहीं टिका तो आगे क्या ही होगा।
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने रकुल प्रीत और जैकी भगनानी को दिया आशीर्वाद, दूल्हेराजा ने शेयर किया खास लेटर












Click it and Unblock the Notifications