PM मोदी ने रकुल प्रीत और जैकी भगनानी को दिया आशीर्वाद, दूल्हेराजा ने शेयर किया खास लेटर

हाल ही में रकुल प्रीत और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने 21 फरवरी को सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। कपल की शादी की फोटोज भी सामने आई हैं, जिनमें रकुल बेहद सुंदर लग रही हैं। सिनेमा जगत के सितारे रकुल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब पीएम मोदी ने भी कपल को बधाईयां दी हैं।

बताते चले कि कल यानी 21 फरवरी को रकुल प्रीत और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए। कपल की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वे दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद बधाईयों का तांता लग गया। हर कोई दोनों को ढेरों बधाईयां दे रहा है।

 Rakul Preet

अब इस बीच पीएम मोदी ने भी कपल को खूब बधाईयां दी हैं। न्यूली वेड रकुल जैकी को जिंदगी की नई पारी शुरू करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने दोनों को बेस्ट विशेज देते हुए मैसेज भेजा है।

बताते चलें कि पीएम मोदी को भी रकुल और जैकी की शादी का इनविटेशन मिला था मगर किसी वजह से वे शादी में शामिल नहीं हो सके। इसके बाद पीएम ने कपल को एक खास लेटर भेजा है, जिसे जैकी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया।

पीएम ने इस पत्र में रकुल और जैकी को शादी की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही कपल की जिंदगी की खुशहाली के लिए दुआएं भी की हैं। इस लेटर को लेकर जैकी ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपका आशीर्वाद हमारे दिल की गहराइयों को छूताहै। नए जीवन की शुरुआत के लिए आपकी शुभकामनाएं को शुक्रिया।

 Rakul Preet

बताते चलें कि कुछ समय पहले पीएम मोदी ने देश के अमीर वर्गों से अपील की थी कि वे डेस्टिनेशन वेडिंग या फिर कोई भी इवेंट विदेश की बजाय भारत में ही करें। इसके बाद रकुल और जैकी ने अपनी शादी की प्लानिंग में बदलाव कर इसे गोवा में किया।

बताते चलें कि इससे पहले रकुल और जैकी की शादी की प्लानिंग विदेश में ही थी। मगर फिर कपल ने गोवा में शादी करने का फैसला लिया। वहीं जैकी की बात की जाए तो एक्टर को लेकर अटकलें हैं कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कई मौकों पर जैकी भगनानी को भाजपा के नेताओं संग देखा भी गया है। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+